छत्तीसगढ़: 'PM मोदी का एक ही काम, लोगों से झूठे वादा करना', सरायपाली में जमकर बरसे भूपेश बघेल
छत्तीसगढ़ में एक चरण का चुनाव संपन्न होने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यानी गुरुवार (09 नवंबर) को सरायपाली में आम सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 10 साल हो गए, लेकिन 15 हजार का 15 पैसा नहीं आया।
सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि इससे साबित होता है कि पीएम मोदी और बीजेपी के गारंटी पर कोई विश्वास नहीं करता। कल ही 8 नवंबर बीता है, 2016 में 8 बजे टीवी की बड़ी स्क्रीन पर नोटबंदी का तुगलकी फरमान आया था। लोगों को अपना ही नोट बदलने के लिए घंटों लाइन में लगना पड़ता था।

दुकानदार सामान बेच नहीं पाते थे और लोग खरीद नहीं पाते थे, क्योंकि उनके पैसे को अमान्य कर दिया गया था।
भारी मुसीबत में लोग फंस गए थे। केंद्र सरकार ने लोगों से कहा था कि काला धन वापस लाएंगे। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि पता नहीं कब ये धन आएगा।
उन्होंने कहा कि कोरोना पूरे देश में फैल गया था, लेकिन हमारे प्रधानमंत्री जी लोगों से थाली पिटवा रहे थे। बीजेपी का एक ही काम है लोगों से झूठे वादा करना। महिलाओं को 1 हजार रुपये देने का वादा किया। कौन उनके वादे पर भरोसा करेगा। क्योंकि उन्होंने आज तक अपना वादा पूरा नहीं किया।
ईडी और आईटी की मदद से राज्य में चुनाव लड़ रही बीजेपी
सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में अपनी हार स्वीकार कर ली है। उनके पास अब कुछ नहीं बचा है, इसलिए ईडी और इनकम टैक्स (आईटी) की मदद से राज्य में चुनाव लड़ रही है। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि बीजेपी हमें बदनाम करने की साजिश पिछले तीन साल से कर रही है।
यह भी पढ़ें- छ्त्तीसगढ़: 'BJP अपनी हार स्वीकार कर ली, हमें बदनाम करने की साजिश है', ED की कार्रवाई पर बोले CM भूपेश बघेल












Click it and Unblock the Notifications