छ्त्तीसगढ़: 'BJP अपनी हार स्वीकार कर ली, हमें बदनाम करने की साजिश है', ED की कार्रवाई पर बोले CM भूपेश बघेल
Bhupesh Baghel on ED Action in Chhattisgarh: अवैध सट्टेबाजी ऐप महादेव के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच जारी है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में ईडी की कार्रवाई पर बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में अपनी हार स्वीकार कर ली है।
उनके पास अब कुछ नहीं बचा, इसलिए ईडी और इनकम टैक्स (आईटी) की मदद से राज्य में चुनाव लड़ रही है। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि बीजेपी हमें बदनाम करने की साजिश पिछले तीन साल से कर रही है।

इसका पूरा स्क्रिप्ट लिखा गया है- भूपेश बघेल
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि इसका स्क्रिप्ट लिखा गया है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि रमन सिंह के साथ जो दो अधिकारी थे, आजकल नंबर-2 और अडानी के संपर्क में हैं। वही लोग स्टोरी प्लान कर रहे हैं। यह सब हमें बदनाम करने की बीजेपी की साजिश है।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ संघ ने CM भूपेश बघेल से की मुलाकात, वेतन मिलने पर जताया आभार












Click it and Unblock the Notifications