छत्तीसगढ़: हमारी प्राथमिकता जनता को न्याय युक्त सुरक्षा देना, मल्लिकार्जुन खड़गे ने किए 16 बड़े वादे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज छत्तीसगढ़ के कोरबा में आमसभा को संबोधित किया। उन्होंने बैकुंठपुर में भी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता छत्तीसगढ़ की जनता को 'न्याय युक्त' सुरक्षा देना है।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हमारी गारंटी ही हमारी प्रतिबद्धता है। हमने किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया है। धान पर 3200 रुपये MSP रखा गया है। साथ ही 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी की जाएगी। 200 यूनिट फ्री बिजली देना का ऐलान किया है। KG से PG तक मुफ्त शिक्षा देने का काम करेंगे। प्रति सिलेंडर रीफिल पर 500 रुपये की सब्सिडी मिलेगी।

हमारी प्राथमिकता जनता को न्याय युक्त सुरक्षा देना: खड़गे
  • किसानों का कर्ज माफ
  • धान पर MSP 3200 रुपये
  • 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी
  • 200 यूनिट फ्री बिजली
  • KG से PG तक शिक्षा मुफ्त
  • प्रति सिलेंडर रीफिल पर 500 रुपये की सब्सिडी
  • तेंदूपत्ता प्रति बोरा दाम 6000 रुपये
  • तेंदूपत्ता पर 4000 रुपये सालाना बोनस
  • भूमिहीन मजदूरों को हर साल 10 हजार रुपये
  • 17.50 लाख गरीब परिवारों को आवास
  • लघु वनोपजों पर MSP 10 रुपये अतिरिक्त
  • 10 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
  • सभी सरकारी स्कूल आत्मानंद स्कूलों में अपग्रेड होंगे
  • सड़क हादसों, आकस्मिक घटनाओं में मुफ्त इलाज
  • महिला स्व-सहायता समूहों, सक्षम योजनाओं के कर्ज माफ होंगे।
  • जाति जनगणना होगी।

यह चुनाव देश का भविष्य बदलने वाला चुनाव है- खड़गे

उन्होंने रैली में उपस्थित भारी भीड़ को देखते हुए कहा कि इससे साबित होता है कि आपलोगों ने बीजेपी को करारी हार देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि इतने दूर से हमारे माताएं, बहनों, आदिवासी भाई, किसान सब आए हैं। यह भीड़ दर्शाती है कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी की जमानत जब्त हो जाएगी। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यह चुनाव सिर्फ चुनाव नहीं है। यह चुनाव देश का भविष्य बदलने वाला चुनाव है।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: 'BJP की सरकार आई तो गरीबों के घर पर बुलडोजर चले', भनपुरी में CM भूपेश बघेल का हमला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+