छत्तीसगढ़: 'BJP की सरकार आई तो गरीबों के घर पर बुलडोजर चले', भनपुरी में CM भूपेश बघेल का हमला

छत्तीसगढ़ में पहले चरण का मतदान संपन्न होने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरुवार 9 अक्टूबर को रायपुर ग्रामीण सरोरा में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि इस बार रमन सिंह की जमानत जब्त हो गई।

20 विधानसभा सीटों पर मतदान संपन्न हो गया है। दूसरे चरण का मतदान 70 विधानसभा सीटों पर है। हमारे उम्मीदवार लगातार जीत की ओर आगे बढ़ रहे हैं। इस बार बीजेपी को करारी हार देने के लिए छत्तीसगढ़ की जनता ने मन बना लिया है। कांग्रेस को जनता का पूरा सपोर्ट मिल रहा है।

छत्तीसगढ़: BJP की सरकार आई तो गरीबों के घर पर बुलडोजर चले

सीएम बघेल ने कहा कि जब जनता का साथ हो तो फिर किसी से क्या दिक्कत होगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी के शासन में लोगों को 7 किलो राशन मिलता था, लेकिन हमारी सरकार ने 35 किलो राशन दे रही है। उन्होंने कहा कि अगर धोखे से भी बीजेपी को चुनेंगे तो फिर से 7 किलो राशन मिलने लगेगा।

गरीबों के लिए काम करती है कांग्रेस

जब भी कांग्रेस की सरकार रही, गरीबों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ा। हम गरीबों के लिए काम करते हैं। गरीबों को उसका पूरा अधिकार मिले, इसके लिए पूरी कोशिश करते हैं। लेकिन बीजेपी की सरकार आई तो लोगों के घरों में बुलडोजर चला।

पीएम मोदी और बीजेपी की गारंटी पर कोई विश्वास नहीं करता

सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि बीजेपी का एक ही काम है। लोगों से झूठे वादा करना। वे अपने वादे को कभी पूरा नहीं करती है। 10 साल हो गए, लेकिन 15 हजार का 15 पैसा नहीं आया। इससे साबित होता है कि पीएम मोदी और बीजेपी की गारंटी पर कोई विश्वास नहीं करता।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: 'PM मोदी का एक ही काम, लोगों से झूठे वादा करना', सरायपाली में जमकर बरसे भूपेश बघेल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+