Chhattisgarh News: शहीद कमलेश साहू के घर पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, बढ़ाया ढांढस

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के विष्णुदेव साय ने नारायणपुर जिले में हुए आईईडी ब्लास्ट में सक्ती जिले के हसौद निवासी शहीद जवान कमलेश साहू को नमन कर श्रद्धासुमन अर्पित किए हैं। सीएम साय ने शहीद जवान के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा छत्तीसगढ़ उनके परिजनों के साथ है। कमलेश साहू ने आदम्य साहस का परिचय देते हुए वीरगति प्राप्त की है।

CG 12

गुरुवार को उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सक्ती जिले के हसौद पहुंचकर शहीद कमलेश साहू को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने शहीद के पिता मुंगेश्वर साहू को गले लगाकर उन्हें ढांढस बंधाया। शर्मा ने शहीद कमलेश की माता तारा देवी साहू, पत्नी वृंदाबाई साहू, शहीद की बड़ी बहन कमलेश्वरी साहू और छोटे भाई यशवंत साहू समेत अन्य परिजनों से भी मुलाकात की और सांत्वना दी।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के CM की शपथ से पहले नक्सली हमला, एक जवान शहीद, एक घायल

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि शहीद कमलेश साहू ने देश की सेवा करते हुए वीरगति प्राप्त की है, उनकी शहादत को नमन है। विधायक केदार कश्यप, जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू, चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव समेत विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने भी हसौद पहुंचकर शहीद कमलेश को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सक्ती की कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना, पुलिस अधीक्षक एम. आर आहिरे सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने भी शहीद जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह भी पढ़ें Chhattisgarh News: मोदी ने तय कर दिए हैं नाम, कब शपथ लेंगे छत्तीसगढ़ के मंत्री? किसको मिलेगी जगह ,जानिए जवाब

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+