Chhattisgarh News: मोदी ने तय कर दिए हैं नाम, कब शपथ लेंगे छत्तीसगढ़ के मंत्री? किसको मिलेगी जगह ,जानिए जवाब

Chhattisgarh Minsters: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के शपथ ग्रहण समारोह में उप मुख्यमंत्रियों समेत 10 मंत्रियों के भी शपथ लेने की तैयारी की गई थी, किन्तु अंत समय में मंत्रियों के शपथ का कार्यक्रम टाल दिया गया। सूत्रों के मुताबिक छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल की जो सूची बनाई गई थी, उसे दिल्ली से मंजूरी नहीं मिल सकी थी।

chhattisgarh cabinet list

इसके बाद केंद्रीय नेतृत्व के परामर्श से एक नई सूची तैयार की गई है। इस सूची के नामों को पीएम नरेन्द्र मोदी की भी सहमति शामिल है। फिलहाल इन नामों को लिफाफे में बंद किया जा चुका हैं। कयास लगाए जा रहे है कि 16 दिसंबर तक मंत्रियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित कर दिया जायेगा।

छत्तीसगढ़ के सीएम का शपथ ग्रहण कार्यक्रम निपटते ही राज्यपाल बिस्वभूषण हरिचंदन दिल्ली रवाना हो चुके हैं। वह 16 दिसंबर को रायपुर वापस लौटेंगे। इसके पश्चात ही शपथ ग्रहण समारोह होगा। इसके आलावा चर्चा है कि 16 दिसंबर की शाम चार बजे से खरमास लग रहा है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक इस दिन से अगले 30 दिनों तक शुभ कार्य नहीं होते हैं, इसलिए भी चर्चा तेज़ है कि छत्तीसगढ़ के नए मंत्री 16 दिसंबर शाम 4 बजे से पहले शपथ ग्रहण कर सकते हैं।

मंत्रिमंडल में मिल सकती हैं इन्हे जगह

विष्णुदेव साय के मंत्रिमंडल में रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा, बस्तर और दुर्ग संभागों से स्थान तय किये जायेंगे। जिन विधायकों के नाम सर्वाधिक चर्चा में हैं, उनमे बृजमोहन अग्रवाल, ओपी चौधरी, राजेश मूणत, अमर अग्रवाल, लता उसेंडी , डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, अजय चंद्राकर, केदार कश्यप, रामविचार नेताम और धरमलाल कौशिक शामिल हैं। यह भी जानना जरूरी है कि कैबिनेट में कुल 13 सदस्य ही होंगे, जिसमे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत उपमुख्यमंत्री के तौर अरुण साव और विजय शर्मा पहले ही शपथ ले चुके हैं।

बहरहाल सीएम विष्णुदेव साय ने बुधवार को मंत्रालय पहुंचकर पूरे विधि-विधान से पूजा अर्चना करके अपने उप मुख्यमंत्रियों के साथ पदभार ग्रहण कर लिया है। आज कैबिनेट की पहली बैठक भी होगी।

यह भी पढ़ें Chhattisgarh CM: शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर पहुंचे विष्णुदेव साय, पुरंदर मिश्रा को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+