छत्तीसगढ़ के CM की शपथ से पहले नक्सली हमला, एक जवान शहीद, एक घायल

छत्तीसगढ़ के मनोनीत मुख्यमंत्री विष्णु देव साई ने बुधवार को शपथ ग्रहण की। खबर यह है कि सीएम की शपथ से पहले राज्य के नारायणपुर में बड़ा नक्सली हमला हुआ। नक्सलियों के IED ब्लास्ट से सनसनी फैल गई। इस हमले में एक जवान शहीद हो गया, जबकि एक अन्य जख्मी बताया जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नारायणपुर के आमदई माइंस को नक्सलियों ने अपना निशाना बनाया। खास बात यह है कि आईईडी लगाने की पहले से ही नक्सलियों ने चेतावनी दी थी। उसके बाद हुए इस ब्लास्ट ने राज्य को हिला कर रख दिया। दो दिन पहले यानी सोमवार को भी नक्सलियों ने नारायणपुर में ही ब्लास्ट और फायरिंग की थी। विस्फोट में इनकी गई जान...

Naxalite attack

जानकारी के मुताबिक, आज यानी बुधवार को हुई विस्फोट में सीएएफ कांस्टेबल कमलेश साहू शहीद हो गए, जबकि आरक्षक विनय कुमार साहू घायल हो गए। वहीं, सोमवार को हुए विस्फोट में दो सुरक्षाकर्मी घायल हुए थे।

रायपुर में सीएम का शपथ कार्यक्रम
खास बात यह रही कि IED ब्लास्ट से 223 किलोमीटर दूर रायपुर में राज्य के मनोनीत मुख्यमंत्री विष्णु देव साई का शपथ ग्रहण समारोह आयाजित किया गया। हालांकि, विस्फोट शपथ कार्यक्रम से पहले हुआ। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत अन्य शरीक हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+