Chhattisgarh News: जगदलपुर में बड़ा हादसा,खदान धंसने से 7 मजदूरों की मौत, 12 फंसे
शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में दुखद में 7 लोगों की मौत हो गई है। जगदलपुर ग्राम मालगांव में छुई खदान धंसने से यह मजदूर चपेट आ गए हैं।
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में शुक्रवार बड़ा हादसा हो गया है। बस्तर के जगदलपुर से 11 किलोमीटर दूर ग्राम मालगांव में छुई खदान अचानक धंस गई। इस हादसे की चपेट में आने से अब तक 7 लोगों की मृत्यु हो गई है।

बताया जा रहा है कि हादसे की चपेट में आने से 12 से अधिक ग्रामीण उसमें फंस गए थे। सूचना के अनुसार घटना स्थल पर अभी भी कई और लोग फंसे हुए हैं। पुलिस और एसडीआरएफ ने फंसे लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। अब तक 2 ग्रामीणों को सुरक्षित निकाला जा चुका है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के रूरल इण्डस्ट्रियल पार्क योजना को लगेंगे पंख, हार्वर्ड विश्वविद्यालय से मिलेगा सहयोग












Click it and Unblock the Notifications