Chhattisgarh: रायपुर में राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन, राज्यपाल हरिचंदन किया पुरस्कार वितरण
Chhattisgarh: राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन मंगलवार को 40वीं एनटीपीसी राष्ट्रीय सब-जुनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल हुये। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जो लगातार सीखते रहेंगे वही असली विजेता बनेंगे।

छत्तीसगढ़ प्रदेश तीरंदाजी संघ की तरफ से राज्योत्सव मैदान साइंस कॉलेज रायपुर में आयोजित इस प्रतियोगिता के अंतर्गत मंगलवार राज्यपाल हरिचंदन के मुख्य आतिथ्य में कंपाउंड आरचरी के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया गया। इस मौके पर केंद्रीय जनजातीय मामले और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री और भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा, स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, खेलकूद एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा खास रूप से उपस्थित थे।
राज्यपाल हरिचंदन ने प्रतियोगियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी तीरंदाजों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है और भविष्य के चौंपियन बनकर उभरे है, किन्तु जो सफल नहीं हो पाये वे चुनौतियों का सामना करते हुए सर्वश्रेष्ठ की ओर आगे बढ़ेंगे, तो सफलता जरूर मिलेगी। राज्यपाल हरिचंदन ने कहा कि महाभारत और रामायण ग्रंथों में तीरंदाजी का विशेष ज़िक्र है। उन्होंने महाभारत ग्रंथ में वर्णित अर्जुन और गुरू द्रोणाचार्य के मध्य हुये संवाद का जिक्र किया, जिसमे अर्जुन को शिक्षा दी थी कि किस तरह अपने लक्ष्य पर नजर रखते हुए उसे भेदना है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने आदित्य एल-1 की उपलब्धि पर वैज्ञानिकों को दी बधाई












Click it and Unblock the Notifications