छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने आदित्य एल-1 की उपलब्धि पर वैज्ञानिकों को दी बधाई
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने भारत की पहली सौर वेधशाला आदित्य-एल 1 के अपनी कक्षा तक पहुँचने पर वैज्ञानिकों सहित देशवासियों को बधाई दी है।

राज्यपाल हरिचंदन ने अपने सन्देश में कहा कि यह उपलब्धि हमारे वैज्ञानिकों के अथक समर्पण का परिणाम है। यह सफलता विकसित भारत की प्रतिभा को भी प्रदर्शित कर रही है। इसके बाद भारत, सूर्य का अध्ययन करने वाले दुनिया के शीर्ष देशों में शामिल हो गया है।
गौरतलब है कि भारत ने स्पेस सेक्टर में आज एक और बड़ी सफलता हासिल कर ली है। चंद्रयान-3 की कामयाबी के बाद आज भारत का पहला सोलर मिशन 'आदित्य L1' शाम 4 बजे के आसपास अपने लक्ष्य पर पहुंच गया है। भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो ने इसे कमांड देकर L1 पॉइंट की हेलो ऑर्बिट पर पहुंचा दिया है। इस प्रकार यह यान को पृथ्वी से करीब 15 लाख किलोमीटर दूर सूर्य-पृथ्वी प्रणाली के 'लैग्रेंज प्वाइंट 1' (एल 1) के आसपास एक प्रभामंडल कक्षा में स्थापित किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications