Chhattisgarh: बेमेतरा प्रवास पर पहुंचे मंत्री बृजमोहन, राष्ट्रीय एकता शिविर के समापन समारोह में हुए शामिल
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल रविवार को अपने राजनांदगांव जिला प्रवास के दौरान स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, सोमनी पहुंचे। जहां उन्होंने युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित राष्ट्रीय एकता शिविर के समापन समारोह में हिस्सा लिया।

इस अवसर पर मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि इस राष्ट्रीय एकता शिविर में एक दूसरे को निकट से समझने और जानने का अवसर मिलता है, वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा मिलता है। बृजमोहन ने कहा कि अलग भाषा अलग भेष फिर भी अपना एक देश, जिस दिन सभी देशवासी क्षेत्रवाद की भावना से उठकर काम करेंगे, उस दिन सही अर्थों में देश में एकजुटता आएगी और भारत को विश्व सिरमौर बनने से नहीं रोक सकते हैं।
ज्ञात हो कि युवा भारत-सशक्त भारत, विकसित भारत थीम पर आधारित शिविर का आयोजन स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, सोमनी राजनांदगांव में हुआ, जिसमे देश के 14 राज्यों के एनएसएस के प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर अपना कौशल दिखाया। इस अवसर पर पूर्व सांसद मधुसूदन यादव, आयुक्त उच्च शिक्षा विभाग शारदा वर्मा समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद थे।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के कांकेर में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या, किरण सिंहदेव बोले- शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी












Click it and Unblock the Notifications