छत्तीसगढ़: 'सबका जीवन होगा सफल, जब चुनेंगे भाजपा का कमल', बोले सीएम विष्णु देव साय

चुनावी रैली को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि सरगुजा लोकसभा के सीतापुर में जनसैलाब उमड़ा है। जनता ने एक स्वर में भाजपा और नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारों से समर्थन प्रदान किया है।

उन्होंने कहा कि आने वाले 7 मई को कमल के निशान पर बटन दबाकर भाजपा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाने वाला है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों के लिए 3 चरणों में वोटिंग होगी। जिसमें से दो चरणों की वोटिंग संपन्न हो गई। पहले चरण 19 अप्रैल को सिर्फ बस्तर में वोटिंग हुई। वहीं दूसरे चरण 26 अप्रैल में राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर में वोटिंग हुई। वहीं तीसरे चरण 7 मई को सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चंपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर में वोटिंग होगी।

इस बार सात चरणों में मतदान होंगे। दो चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। वहीं अब पांच चरणों का मतदान होना बाकी है। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: 'प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से श्रमिकों में बढ़ रही आत्मनिर्भरता', बोले सीएम विष्णु देव साय

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+