छत्तीसगढ़: 'प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से श्रमिकों में बढ़ रही आत्मनिर्भरता', बोले सीएम विष्णु देव साय
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से श्रमिकों में आत्मनिर्भरता बढ़ रही है। केंद्र और छत्तीसगढ़ सरकार श्रमिकों को स्वरोजगार हेतु प्रोत्साहित कर रही है। मैं श्रमिक भाइयों-बहनों के अथक परिश्रम को नमन करता हूं।
सीएम विष्णु देव साय ने अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर सभी श्रमिकों को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि "श्रमेव जयते"। आज अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के रंग मंदिर के पास आयोजित कार्यक्रम में श्रमवीरों का सम्मान किया।

राष्ट्र निर्माण श्रमिक भाइयों-बहनों की वर्षों की तपस्या का परिणाम है। राष्ट्र निर्माण की आधारशिला के महत्वपूर्ण बिंदु समस्त श्रमिक भाइयों और बहनों को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
वहीं, सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि आप सभी को बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि आज महतारी वंदन योजना की तीसरी किश्त जारी कर दी गई है। सभी माताएं-बहनें अपना खाता चेक कर लें।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: सीएम विष्णु देव साय ने इन नेताओं को दी जन्मदिन की बधाई, बोले- प्रभू श्रीराम आपको दीर्घायु रखें












Click it and Unblock the Notifications