Chhattisgarh: कांकेर BJP प्रत्याशी भोजराज नाग ने दाखिल किया नामांकन, CM साय बोले- कांग्रेस का होगा सूपड़ा साफ

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को कहा कि यह लोकसभा का चुनाव हमारे देश के लिए सबसे बड़ा चुनाव है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चुनाव है। प्रधानमंत्री मोदी 10 वर्षों से प्रधानमंत्री के रूप में सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास को मूल मंत्र मानकर देश के गांव, गरीब, किसान, मजदूर सबके लिए काम कर रहे हैं। सीएम साय कांकेर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग के नामांकन दाखिले के मद्देनजर भाजपा द्वारा आयोजित महती रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आमजनों से अपील की कि मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनें, इसके लिए काँकेर से भोजराज नाग को सांसद बनाकर संसद भेजना है।

cg news jpg

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस को सत्ता सौंपी लेकिन कांग्रेस ने उस जनादेश का सम्मान नहीं किया और पिछले 5 वर्षों में छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार और लूट मचाई। भ्रष्टाचार करने वाले कांग्रेस के सभी नेता आज जेल में है और कई नेता बेल पर हैं। राज्य की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के युवाओं के साथ छल करते हुए उन्हें महादेव एप जैसे सट्टे में फँसाकर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को सबक सिखाना है और भाजपा प्रत्याशी को अधिक मतों से जिताकर संसद भेजना है। साय ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में सरकार बनाने के बाद भाजपा ने मोदी की गारंटी में की गई घोषणाओं को पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास के तहत प्रदेश के 18 लाख लोगों को आवास देने स्वीकृति अपनी पहली ही कैबिनेट की बैठक में दी गई। छत्तीसगढ़ के 12 लाख किसानों के खाते में 2 साल के धान का बकाया बोनस 3,716 करोड रुपए का का भुगतान कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें Chhattisgarh: वरिष्ठ BJP नेता दिलीप सिंह होरा का निधन, सीएम विष्णुदेव साय ने जताया शोक

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि भाजपा जो कहती है उसे करती है। प्रदेश में इस वर्ष रिकॉर्ड 145 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी 31 सौ रु. प्रति क्विंटल की दर से की गई है। प्रदेश के किसानों को अंतर की राशि एकमुश्त भेज दी गई है। महतारी वंदन योजना के तहत सभी विवाहित महिलाओं को ₹1000 प्रति माह देने की शुरुआत 10 मार्च को कर दी गई है। अब महतारी वंदन योजना की राशि प्रतिमाह एक तारीख से 7 तारीख के बीच में भेज दी जाएगी। भाजपा की छत्तीसगढ़ सरकार जिस प्रकार से तेजी से कार्य कर रही है, उससे कांग्रेस पार्टी का आगामी लोकसभा चुनाव में सूपड़ा साफ होने वाला है।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी गर्मी, कोरबा जिला प्रशासन ने किया स्कूलों का टाइम चेंज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+