Chhattisgarh: वरिष्ठ BJP नेता दिलीप सिंह होरा का निधन, सीएम विष्णुदेव साय ने जताया शोक
Chhattisgarh BJP: छत्तीसगढ़ में अप्रैल की रात को भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप सिंह होरा का 1 निधन हो गया। मंगलवार को उनके शव को अंतिम संस्कार रायपुर के देवेंद्र नगर मोक्ष धाम में किया जाएगा। दिलीप सिंह होरा पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने अपने घर पर ही आखिरी सांस ली। राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिलीप सिंह होरा के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

सीएम से ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पूर्व संरक्षक, वरिष्ठ भाजपा नेता, स्टेशन रोड गुरुद्वारा के पूर्व अध्यक्ष श्री दिलीप सिंह होरा जी के गोलोकगमन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकसंतप्त परिवारजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ। ॐ शांति।
जानकारी के अनुसार भाजपा नेता दिलीप सिंह होरा का उपचार रायपुर शहर के प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था, किंतु उनकी सेहत में कोई खास सुधार नहीं हो सका। जिसके बाद परिवार वाले उन्हें घर ले आए. जिसके बाद उनका उपचार परिजनों और डॉक्टर की निगरानी में घर पर ही हो रही थी। दिलीप सिंह होरा रायपुर के स्टेशन रोड गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान थे। इसके अतिरिक्त अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष भी थे। दिलीप सिंह होरा कांग्रेस के पूर्व एमएलए गुरमुख सिंह होरा के भाई थे।












Click it and Unblock the Notifications