छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी गर्मी, कोरबा जिला प्रशासन ने किया स्कूलों का टाइम चेंज
School Timing Change: अप्रैल का महीना अभी लगा ही है, लेकिन और छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में मई-जून जैसी गर्मी लगने लगी है। तापमान में वृद्धि ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। सूर्य की गर्म किरणों से बढ़ी हुई तपिश के कारण लोग घरों से बाहर निकलने में घबरा रहे हैं। कोरबा जिला प्रशासन ने ऐसी स्थिति में गर्मी में स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए स्कूलों का समय बदल दिया है। इस संबंध में जिला प्रशासन ने आदेश भी जारी कर दिए है।

स्कूलों का समय बदलने के बावजूद परीक्षाओं के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है, यानि परीक्षाएं अपने तय समय में ही आयोजित होंगी। स्कूलों के समय में बदलाव से बच्चों, पालकों और शिक्षकों को काफी राहत मिली है। बच्चों का कहना है कि गर्मी की वजह से वह काफी परेशान हैं। ऐसे में अब 12 बजे तक स्कूल लगने से अधिक गर्मी नहीं लगेगी और बीमार होने का खतरा भी कम होगा।












Click it and Unblock the Notifications