Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग में बड़ा बदलाव, IPS मयंक श्रीवास्तव ने किया जनसंपर्क आयुक्त का पदभार ग्रहण

Chhattisgarh DPR: छत्तीसगढ़ जनसंपर्क संचालनालय में बड़ा बदलाव हुआ है। विभाग के नए आयुक्त सह संचालक मयंक श्रीवास्तव ने गुरुवार को पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने नवा रायपुर अटल नगर में जनसंपर्क संचालनालय में जनसंपर्क आयुक्त के साथ ही छत्तीसगढ़ संवाद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का पदभार ग्रहण किया।

cg news

वरिष्ठ आईपीएस और निवर्तमान जनसंपर्क आयुक्त दीपांशु काबरा ने मयंक वास्तव को कार्यभार सौंपकर उन्हें नए दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। इस मौकर पर जनसंपर्क संचालनालय एवं छत्तीसगढ़ संवाद के अधिकारी उपस्थित थे।

ज्ञात हो कि 2006 बैच के मयंक श्रीवास्तव पर छत्तीसगढ़ सरकार की ब्रांडिंग करने की जिम्मेदारी होगी। कई सालों तक लूप लाइन में रहे मयंक श्रीवास्तव ने शानदार वापसी हुई है। मूल रूप से यूपी के रहने वाले मयंक श्रीवास्तव अभी अग्निशमन, आपातकालीन सेवाएं, एसडीआरएफ के निदेशक थे।

आईपीएस मयंक श्रीवास्तव ने छत्तीसगढ़ के कई जिलों बतौर पुलिस कप्तान की कमान संभाली है। बस्तर, दुर्ग, बिलासपुर के साथ ही यह कोरबा जैसे बड़े जिलों में रह चुके हैं। 2018 में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद उन्हें कोरबा एसपी पद से मुक्त करते हुए रायपुर बुला लिया गया था, उसके बाद उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं मिल सकी थी। मयंक की गिनती हमेशा से परिणाम देने वाले अफसरों में रही है। यह बात अलग है कि बेटे 5 सालों में मयंक श्रीवास्तव मेन स्ट्रीम की पुलिसिंग से दूर थे।

यह भी पढ़ें CG: भाजपा नेता संजय श्रीवास्तव ने किया सैम पित्रोदा पर पलटवार, कहा- INDI अलायंस कर रही है राम मंदिर का विरोध

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+