CG: भाजपा नेता संजय श्रीवास्तव ने किया सैम पित्रोदा पर पलटवार, कहा- INDI अलायंस कर रही है राम मंदिर का विरोध
Chhattisgarh: सैम पित्रोदा पर बरसे BJP नेता संजय श्रीवास्तव, कहा- मोदी राम मंदिर जाते हैं,तो कांग्रेसियों को मरोड़ उठता है
Chhattisgarh BJP: अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर में प्राणप्रतिष्ठा होने वाली है, जिसको लेकर देशभर में उत्साह है,तो वही सियासी बयानबाजियां भी कम नहीं हो रही हैं। कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा राम मंदिर के संबंध में दिए गए बयान के बाद भाजपा नेताओं के निशाने पर आ गए है।

भारतीय जनता पार्टी की छत्तीसगढ़ इकाई के पार्टी प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा है कि सैम पित्रोदा के बयान के बाद कांग्रेस का राजनीतिक चरित्र बेनकाब हो गया है। पीएम मोदी के मंदिर जाने पर एतराज जताने वाली कांग्रेस चाहती ही नहीं थी कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बने, अब जब यह बनकर तैयार हो गया है,तो कांग्रेसी इससे दूरी बना रहे हैं।
संबंधित खबर राहुल गांधी के करीबी सैम पित्रोदा बोले- राम मंदिर राष्ट्रीय मुद्दा, यह मुझे चिंतित करता है
भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा कि ये वही लोग हैं जो रामसेतु तोड़ने के लिए अदालत में शपथपत्र देकर भगवान राम को काल्पनिक बताते फिर रहे थे। ऐसे लोग इस देश की जड़ों और संस्कृति व मूल्यों से कटे हुए हैं, अब यह आईने की तरह साफ हो चूका है।
भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा कि देश में सभी नागरिक चाहते हैं कि अयोध्या में वह रामलला का दर्शन करें। देश के विपरीत, देश के विचारधारा के विपरीत जाकर कांग्रेस के नेता पित्रोदा और शशि थरूर समेत तमाम लोगों ने इस पर प्रश्नचिह्न लगाने की कोशिश की है। उन्होंने आगे कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दर्शन करने राम मंदिर जाते हैं तो कांग्रेसियों को पेट में मरोड़ उठने लगाता है, राम मंदिर का निर्माण हो जाने के बावजूद कांग्रेस को तकलीफ है।
संजय श्रीवास्तव ने पूछा कि दरअसल कांग्रेस चाहती क्या है? इस देश की आस्था के साथ खिलवाड़ करने का काम पूर्व भी कांग्रेस करती रही है। राम मंदिर निर्माण में तमाम तरह की जो बाधाएँ उत्पन्न की गईं। इंडी अलाइंस और इनके सहयोगी दल इस मंदिर का विरोध कर रहे हैं, मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में नहीं जाने की वकालत कर रहे हैं। ऐसे समय में कांग्रेस लाभ और हानि के दृष्टिकोण से जिस तरह की राजनीति कर रही है, वह तुष्टीकरण के पोषण और राजनीतिक पाखंड की परिचायक है।












Click it and Unblock the Notifications