छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव को मिला आप में शामिल होने का ऑफर
Chhattisgarh Health Minister Singhdev got an offer to join AAPछत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव , भाजपा , मुख्यमंत्री , आम आदमी पार्टी , सिंहदेव ,छत्तीसगढ़ , आप , अरविंद केजरीवाल , पंजाब समाचार , पंजाब ,
रायपुर, 02 अप्रैल। किसी समय मुख्यमंत्री पद के दावेदार रहे छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने मीडिया के सामने स्वीकार किया है कि आम आदमी पार्टी ने उनसे पार्टी में शामिल होने के लिए सम्पर्क किया है। छत्तीसगढ़ में ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री पद का फार्मूला फेल होने के बाद राजनीतिक गलियारों में इस बात पर चर्चा जोरो से हो रही थी कि टीएस सिंहदेव कांग्रेस छोड़कर किसी अन्य पार्टी में जा सकते हैं। शनिवार को पत्रकारों से अनौपचारिक चर्चा के दौरान सिंहदेव ने इन सारी चर्चाओं पर विराम लगा दिया है।
Recommended Video

रायपुर प्रेस क्लब में आयोजित रूबरू कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा, उनकी अरविंद केजरीवाल से मुलाकात नहीं हुई है,लेकिन यह सच है कि आम आदमी पार्टी के नेताओं ने उनसे संपर्क किया है। आगे उन्होंने कहा कि पंजाब में आप एक विकल्प के तौर पर स्थापित हो चुकी थी,लेकिन छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय या पंचायत स्तर पर भी उनके कोई जनप्रतिनिधि नहीं हैं ,इसलिए उन्हें नहीं लगता है कि छत्तीसगढ़ में आप का कोई असर है। उन्होंने आप की उपस्थिति को तीसरे विकल्प के तौर ख़ारिज कर दिया।
भाजपा में जाने का सवाल ही नहीं , वह मुझे मुख्यमंत्री नहीं बनाएंगे
टी एस सिंहदेव ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने की संभावनाओं को ख़ारिज करते हुए कहा कि मैं अभी कांग्रेस में हूं और हमेशा रहूंगा, भाजपा में कभी शामिल होने का सवाल ही नहीं है। वैचारिक तौर पर मेरे भाजपा के साथ कई मुद्दों पर विरोध रहे है ,इसलिए ऐसी पार्टी में कभी नहीं जाऊंगा,जिससे असहमति हो। आगे सिंहदेव ने मजाकिया लहजे में कहा कि वैसे भी बीजेपी वाले मुझे मुख्यमंत्री नहीं बनाएंगे।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में बढ़ी आप की सक्रियता, टीम केजरीवाल कर रही है राज्य के नेताओं से संपर्क !
अपने सियासी करियर के संबंध में टीएस सिंहदेव ने कहा, मेरे पिताजी ने मुझे मेरे सरल व्यवहार के कारण राजनीति में आने से मना किया था। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के स्थान पर बनना था,वह बन गया हूं ,लेकिन अभी भी कुछ बनना बाकी है, प्रयास जारी है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा, केवल मुख्यमंत्री बनना मेरा मकसद नहीं है। एक चाहत जो अभी बाकि है। उम्मीद है कि वह भी पूरी होगी। सब कुछ सकारात्मक है , जल्द डिलीवरी सम्भव है।












Click it and Unblock the Notifications