छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने ग्रहण किया कार्यभार, साल के पहले दिन कही यह बात

Chhattisgarh News: नए साल के पहले दिन छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज यहां महानदी भवन स्थित मंत्रालय में पूजा अर्चना के पश्चात कार्य भार ग्रहण किया। इस मौके पर विभाग की अपर मुख्य सचिव रेणु पिल्ले, स्वास्थ्य सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे । इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री ने विभागीय गतिविधियों के संबंध में समीक्षा ली। साथ ही इस संबंध में आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिये।

cg news

इस अवसर पर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने पत्रकार वार्ता भी ली। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के एक-एक व्यक्ति की सेहत की चिंता की जायगी, गांव से लेकर शहरों तक गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाना उनका पहला उद्देश्य रहेगा। उन्होंने बताया कि राज्य में स्वास्थ रिक्त पद की भर्ती करने के निर्देश दिए गए हैं।

मंत्री जयसवाल ने बताया कि वह जल्द से जल्द अस्पतालों में औचक निरीक्षण करने वाले हैं। उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी है। डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे।,इसके साथ साथ ही पूर्ववर्ती सरकार की योजनाओं की समीक्षा की जायगी, क्योंकि आयुष्मान में 10 लाख रुपए का इलाज मिलने से खूबचंद बघेल योजना का अर्थ नहीं है।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ की जनता से किए हर वायदे पूरे करेंगे, बलौदाबाजार में आयोजित सम्मेलन में बोले CM विष्णुदेव साय

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+