छत्तीसगढ़ ने दिया स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, सीएम साय ग्रहण करेंगे राष्ट्रीय पुरस्कार

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ ने स्वच्छता के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर से अपना परचम फहराया है। राज्य को स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाएगा। 11 जनवरी को नई दिल्ली के भारत मंडपम कन्वेन्शन सेंटर में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ राज्य को यह पुरस्कार प्रदान करेंगी। सीएम विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री अरूण साव राष्ट्रपति के हाथों यह पुरस्कार ग्रहण करेंगे।

sai

इस मौके पर नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. बसवराजू एस. समेत छत्तीसगढ़ के कई नगरीय निकायों के निर्वाचित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, संभागीय व जिला समन्वयक तथा स्वच्छता दीदियां भी समारोह में शामिल होंगी। केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 में अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रदेश के पांच नगरीय निकाय रायपुर, पाटन, कुम्हारी, महासमुंद और आरंग को भी राष्ट्रीय अवार्ड मिलेगा।

ज्ञात हो कि केन्द्रीय आसवन एवं शहरी मंत्रालय द्वारा विश्व का सबसे बड़ा स्वच्छ सर्वेक्षण देश में कराया जा रहा है। छत्तीसगढ़ ने स्वच्छता के क्षेत्र में कई उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करके राष्ट्रीय स्तर पर अवार्ड हासिल किए है। साल 2017 में ही छत्तीसगढ़ ओडीएफ राज्य होने की गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल कर चुका है।

इसके साथ ही प्रदेश में तीन लाख निजी शौचालयों का निर्माण पूरा कराये जाने की उपलब्धि भी राज्य ने हासिल की थी। राज्य में स्वच्छता के कार्य को आगे बढ़ाने के लिए 10 हजार स्वच्छता दीदियों के माध्यम से मिशन क्लीन सिटी शुरू की गई थी। स्वच्छता क्रियान्वयन के अच्छे परिणाम के चलते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य को इंदौर में सम्मानित किया गया था।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के कांकेर में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या, किरण सिंहदेव बोले- शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+