CG Exit Poll Result: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को मिलेगी केवल 1 सीट, जानिए India Today-Axis My India का अनुमान
CG loksabha Chunav Exit Poll Result 2024: देश में लोकसभा चुनाव के सभी चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है। अब जनता को 4 जून का इंतजार है। इसी दिन चुनाव के परिणामों का ऐलान होगा,लेकिन इससे पहले तमाम न्यूज़ चैनलों का एग्जिट पोल सबके सामने हैं। आइये हम आपको बताते है कि छत्तीसगढ़ से जुड़े एग्जिट पोल के बारे में बता रहे हैं।
इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल के मुताबिक छत्तीसगढ़ में एनडीए को 6 % वोट प्रतिशत बढ़ने की संभावना है। जहां बीते चुनाव में 51 % वोट मिले थे, वहीं इस बार 57 % वोट मिलने की संभावना है। वहीं सीटों की बात की जाये, तो इस बार एनडीए को 10-11 सीटें मिलने की संभावना जताई गई हैं।

ज्ञात हो कि पिछली बार 2019 लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने 11 में से 9 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं कांग्रेस को दो सीट मिली थी। इस बार भी भाजपा और कांग्रेस से आगे निकली नजर आ रही है।
ज्ञात हो कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान की प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। देश में किसी सरकार बनेगी,यह आगामी 4 जून को पता चल जायेगा। इस लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों के लिए में 3 चरणों में कुल 72.8% मतदान हुआ है। छत्तीसगढ़ में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और 7 मई को वोटिंग हुई थी। पहले चरण में बस्तर लोकसभा सीट, दूसरे चरण में राजनांदगांव, कांकेर और महासमुंद सीट और तीसरे चरण में सरगुजा (एसटी-आरक्षित), रायगढ़ (एसटी-आरक्षित), कोरबा, दुर्ग, जांजगीर-चांपा (एससी-आरक्षित), रायपुर और बिलासपुर में वोटिंग हुई थी। राज्य की सभी 11 सीटों से कुल 220 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनकी किस्मत का फैसला 4 जून को होगा। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 9 जबकि कांग्रेस को 2 सीटें मिलीं थी।
यह भी पढ़ें Lok Sabha Exit Poll Result Live: PMARQ एग्जिट पोल में NDA को 359 सीटें, INDIA को 154
लोकसभा चुनाव 2019 में छत्तीसगढ़ की 11 सीटों का परिणाम
(1)सरगुजा (ST) सीट से रेणुका सिंह - भाजपा
(2)रायगढ़ (ST) सीट से गोमती साय -भाजपा
(3)जांजगीर-चांपा (SC) सीट से गुहाराम अजगल्ले - भाजपा
(4)कोरबा सीट से ज्योतसना चरणदास महंत - कांग्रेस
(5)बिलासपुर सीट से अरुण साव - भाजपा
(6)राजनांदगांव सीट से संतोष पांडेय - भाजपा
(7) दुर्ग सीटे से विजय बघेल - भाजपा
(8)रायपुर सीट से सुनील कुमार सोनी - भाजपा
(9)महासमुंद सीट से चुन्नी लाल साहू - भाजपा
(10)बस्तर (ST) सीट से दीपक बैज - कांग्रेस
(11) कांकेर (ST) सीट से मोहन मंडावी - भाजपा












Click it and Unblock the Notifications