Lok Sabha Exit Poll Result: PMARQ एग्जिट पोल में NDA को 359 सीटें, INDIA को 154
Lok Sabha Election 2024 Voting Live: लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण में आठ राज्यों की 57 लोकसभा सीटों पर मतदान संपन्न हो गया है। शनिवार को उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, चंडीगढ़ में चुनाव हुए, जो शाम पांच बजे तक 58.34 फीसदी दर्ज किए गए।
अब चुनाव पूरा होने के बाद तमाम न्यूज चैनल्स सर्वे एजेंसियों के साथ मिलकर एग्जिट पोल्स जारी कर रहे हैं, जिसके जरिए अनुमान लगाया जाएगा कि देश में अगली सरकार किस पार्टी की बनेगी। ऐसे में तमाम एजेंसियों के एग्जिट पोल एक साथ जानने के लिए बने रहिए वनइंडिया के लाइव ब्लॉग के साथ....

LIVE Feed
पश्चिम बंगाल में सबसे बंपर वोटिंग
शाम 5 बजे तक 58.34 फीसदी मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा वोटिंग पश्चिम बंगाल में हुई, जबकि बिहार में सबसे सुस्त मतदान दर्ज किया गया।
बिहार- 48.86%
चंडीगढ़- 62.80%
हिमाचल प्रदेश - 66.56%
पंजाब- 55.20%
झारखंड - 67.95%
ओडिशा - 62.46%
उत्तर प्रदेश -54.00%
पश्चिम बंगाल -69.89%
जेपी नड्डा का बयान
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, "दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के सबसे बड़े चुनाव उत्सव का सातवां समाप्त हुआ है। इसके सफल आयोजन के लिए मैं चुनाव आयोग का धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने लोकतंत्र के पर्व को अच्छे और पूरी ताकत के साथ अंजाम तक पहुंचाया है। यह दुनिया के लिए देखने वाला दृश्य है कि जिस प्रकार से चुनाव आयोग इतने बड़े लोकतंत्र में चुनाव का आयोजन कराता है। मैं चुनाव आयोग के लाखों कर्मचारी और सुरक्षाकर्मियों का भी धन्यवाद करता हूं। मैं हमारे मतदाताओं का भी धन्यवाद करता हूं।"
INDIA गठबंधन जीत रहा: शत्रुघ्न सिन्हा
पटना, बिहार: वरिष्ठ अभिनेता और आसनसोल लोकसभा सीट से टीएमसी उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, "INDIA गठबंधन जीतने जा रहा है। अब, यह 'मुद्दा' बनाम 'मोदी' है। पीएम मोदी की कोई गारंटी वास्तविकता नहीं बन पाई है...पीएम मोदी की विश्वसनीयता खत्म हो गई है। अपने अनुभव से, मैं कह सकता हूं कि भाजपा और उसके सहयोगी 150-200 सीटों तक भी नहीं पहुंच पाएंगे।"
बंगाल में झड़प और पथराव में मीडियाकर्मी घायल
सातवें चरण के मतदान के दौरान पश्चिम बंगाल के जयनगर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत कैनिंग में टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प और पथराव में एएनआई से जुड़े स्ट्रिंगर बंटी मुखर्जी के सिर में गंभीर चोट लग गई। उनको इलाज के लिए कोलकाता के मेडिका सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में रेफर किया गया है।
आयुष्मान खुराना चंडीगढ़ में मतदान किया
अभिनेता आयुष्मान खुराना चंडीगढ़ में मतदान केंद्र पर मतदान करने के बाद अपनी उंगली पर अमिट स्याही का निशान दिखाते हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं अपना वोट डालने और अपने अधिकार का प्रयोग करने के लिए अपने शहर वापस आया। मुंबई में इस बार बहुत कम मतदान हुआ लेकिन हमें अपना वोट डालना चाहिए।
कंगना रनौत ने क्या कहा
मंडी से बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत ने कहा कि जिस तरह से लोगों को गुमराह किया गया है, उससे पता चलता है कि मैं यहां उपलब्ध नहीं रहूंगी। मैं कहना चाहती हूं कि मेरी पूरी टीम यहां रहेगी। वे दिन गए जब लोग अपने परिवारों के नाम पर जीतें, देश के लोग अधिक जागरूक हैं और वे सक्षम लोग चाहते हैं।"
READ MORE











Click it and Unblock the Notifications