छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव अपडेट: पहले चरण के लिए तीसरे दिन 16 नामांकन पत्र दाखिल
CHHATTISGARH ELECTION: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मंगलवार को तीसरे दिन 11 अभ्यर्थियों ने 16 नामांकन पत्र दाखिल किए। इस प्रकार पहले चरण के लिए अब तक कुल 17 अभ्यर्थियों ने 23 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।

तीसरे दिन कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 05,मोहला -मानपुर में 3, डोंगरगढ़ में 2 तथा खैरागढ़,अंतागढ़,कांकेर,केशकाल,जगदलपुर और बीजापुर में एक -एक नामांकन पत्र दाखिल किया गया है।
प्रथम चरण में बस्तर संभाग की 12 निर्वाचन क्षेत्रों सहित राजनांदगाँव, , मोहला -मानपुर -अंबागढ़ चौकी , खैरागढ़- छुईखदान- गंडई तथा कबीरधाम जिलों के 8 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में नामांकन की प्रक्रिया जारी है।
ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ में दो चरणों में हो रहे निर्वाचन के पहले चरण की 20 सीटों के लिए 20 अक्टूबर तक नामांकन पत्र भरे जा सकते हैं। 21 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जाँच की जाएगी तथा प्रत्याशी 23 अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। पहले चरण के लिए 7 नवंबर को मतदान होगा जबकि दोनों ही चरणों के लिए वोटिंग 3 दिसंबर को होगी।
पहले चरण में कोंटा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, चित्रकोट, जगदलपुर, भानुप्रतापुर, अंतागढ़, मोहला- मानपुर, खुज्जी, डोंगरगांव, बस्तर , नारायणपुर , कोंडागांव ,केशकाल ,कांकेर ,राजनांदगांव, डोंगरगढ़, खैरागढ़, कवर्धा और पंडरिया विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान होगा।












Click it and Unblock the Notifications