छत्तीसगढ़ में नए राजनीतिक दल की एंट्री, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना को मिली मान्यता, जानिए क्या है प्लान

CHHATTISGARH ELECTION: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और भाजपा को टक्कर देने के लिए एक नई पार्टी का गठन कर लिया गया है। छत्तीसगढ़ के स्थानीय लोगों के हक़ के लिए लड़ने वाले संगठन 'छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना' को राजनीतिक दल की मान्यता मिल चुकी हैं। क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल ने बताया कि छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है।

CHHATTISGADHIYA KRANTI SENA AMIT BAGHEL

अपने एक बयान के छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना' के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल ने साफ़ किया कि आगामी 21 अक्टूबर को राजधानी रायपुर में उनकी पार्टी को लांच किया जाएगा। अमित बघेल ने कहा कि बीते 10 सालों से 'छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना' को लेकर तैयारियों की जा रही थी। उन्होंने उम्मीद जताई कि वह विधानसभा चुनाव 2023 में भारी बहुमत के साथ विजय हासिल करेंगे।

ये भी पढ़ें CG Election 2023: छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव, कितने मतदाता कहा, यहां जानिए वोटर्स की पूरी जानकारी

अमित बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़िया नहीं, छत्तीसगढ़ियावादी सरकार बनेगी। छत्तीसगढ़ के लोगों को भाजपा और कांग्रेस ने केवल छलने काम किया है। छत्तीसगढ़ में बाहर के लोग खा मलाई रहे हैं, इसलिए हमने जनता के आह्वान पर चुनावी मैदान में आने का फैसला लिया है। अमित बघेल ने कहा किछत्तीसगढ़ में आउटसोर्सिंग को बंद की जाएगी और स्थानीय युवाओं का नौकरी दिलवाई जाएगी।

बघेल ने कहा कि जनता के अधिकार के लिए लड़ते हुए क्रांति सेना के लोग जेल नहीं,अब विधानसभा जाएंगे। ज्ञात हो कि राज ठाकरे की अगुवाई में महाराष्ट्र के सक्रिय "महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना" यानि मनसे की तर्ज पर छत्तीसगढ़ मे " छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना" का नाम का संगठन सक्रीय है। यह संगठन छत्तीसगढ़ में स्थानीय संस्कृति, भाषा और मूल निवासियों के संरक्षण की दिशा में कार्य करने का दावा करता है। छत्तीसगढ़ में अन्य राज्यों से आकर बसने वाले लोग की तुलना में मूल निवासियों के प्रति सजग है।

यह भी पढ़ें Chhattisgarh Election: अमित जोगी समेत 30 प्रत्याशियों को मिली Z+ सुरक्षा, CM भूपेश बघेल ने समझाई क्रोनोलॉजी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+