Chhattisgarh Election: पहले चरण के मतदान के लिए अधिसूचना जारी, 20 सीटों पर होना है चुनाव
CHHATTISGARH ELECTION: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव पहले चरण के लिए शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी गई। अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया की शुरूआत हो गई। आयोग से मिली जानकारी में मुताबिक पहले दिन 20 विधानसभा सीटों के लिए किसी प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया।

ज्ञात हो कि प्रथम चरण में बस्तर संभाग की 12 समेत राजनांदगाँव, , मोहला -मानपुर -अंबागढ़ चौकी , खैरागढ़- छुईखदान- गंडई तथा कबीरधाम जिलों के 08 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया जाना है।'
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में दो चरणों में हो रहे निर्वाचन के पहले चरण की 20 सीटों के लिए 20 अक्टूबर तक नामांकन पत्र भरे जा सकते हैं। 21 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जाँच की जाएगी तथा प्रत्याशी 23 अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। प्रथम चरण के लिए 07 नवंबर को मतदान होगा,जबकि दोनों ही चरणों के लिए मतगणना 03 दिसंबर को होगी।
पहले चरण में कोंटा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, चित्रकोट, जगदलपुर, बस्तर , नारायणपुर , कोंडागांव ,केशकाल ,कांकेर ,भानुप्रतापुर, अंतागढ़, मोहला- मानपुर, खुज्जी, डोंगरगांव, राजनांदगांव, डोंगरगढ़, खैरागढ़, कवर्धा और पंडरिया विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान होगा। यह भी याद रहे कि छत्तीसगढ़ में कुल 90 विधानसभा सीटें हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 68 सीटें पर विजय हासिल करते सरकार बनाई थी। वहीं,भारतीय जनता पार्टी को केवल 15 सीटों पर संतोष करना पड़ा था,वहीं 7 सीटें अन्य दलों के खाते में गई थीं। इस बार भी चुनाव में कुछ नए दलों की एंट्री ने रोचकता बढ़ा दी है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में किसे मिल रहा है टिकट? किसका टिकट कट गया? कांग्रेस प्रत्याशियों की संभावित सूची वायरल
{document1}












Click it and Unblock the Notifications