Chhattisgarh Election: कांग्रेस ने जारी किया भाजपा प्रत्याशी रिकेश सेन का वीडियो स्टिंग, लगाए बड़े आरोप

Rikesh Sen BJP: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के के दौरान पार्टियों के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। मंगलवार को कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हेंडल से दुर्ग जिले की वैशाली नगर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रिकेश सेन का एक वीडियो पोस्ट करके कई बड़े आरोप लगाए। वीडियो के माध्यम से कांग्रेस ने पूर्व सीएम रमन सिंह समेत गृहमंत्री अमित शाह और दिवंगत मंत्री अरुण जेटली पर भी आरोप लगाए हैं।

rikesh sen video

कांग्रेस ने अपने ट्विटर पर एक स्टिंग का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि इस वीडियो में ये जो व्यक्ति है वह छत्तीसगढ़ की वैशाली नगर विधानसभा से भाजपा का प्रत्याशी है। नाम है रिकेश सेन,यह वीडियो में बता रहा है कि कैसे रमन सिंह की पत्नी वीणा सिंह,अमित शाह अरुण जेटली को पैसा पहुँचाया जाता है।

कांग्रेस ने इसे हवाला ऑपरेशन बताया है। वीडियो देखने से पुराना लग रहा है कि इसमें अरुण जेटली के नाम का भी ज़िक्र है,जो दिवंगत हो चुके हैं। बातों को सुनकर ज्ञात होता है कि यह वीडियो भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान का है। ज्ञात हो कि रिकेश सेन भिलाई निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष और 5 बार के पार्षद रह चुके हैं। वह पिछड़ा वर्ग के दुर्ग जिले में बड़ा नाम हैं। सेन समाज में अच्छी पकड़ होने की वजह से भाजपा ने उन्हें पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री का पद भी दिया हैं। खबर लिखे जाने तक भाजपा की तरफ से इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं आई थी। यह खबर कांग्रेस के सोशल मीडिया पोस्ट के आधार पर बनाई है। वन इंडिया इस स्टिंग की पुष्टि नहीं करता हैं।

यह पढ़ें कांग्रेस की चुनावी घोषणा का होगा प्रचार, कांग्रेस की महिला नेत्रियां पूरे छत्तीसगढ़ में करेगी पत्रकारवार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+