छत्तीसगढ़ के डीजीपी अशोक जुनेजा ने की कानून व्यवस्था की समीक्षा,आईजी और एपी की ली वर्चुअल बैठक
Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश के परिपालन में पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने आज बुधवार को सभी रेंज पुलिस महानिरीक्षको एवं पुलिस अधीक्षकों की वर्चुअल बैठक लेकर राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति की गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को इस पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए।

बैठक में डीजीपी अशोक जुनेजा ने राज्य में अन्य राज्यों से धान के अवैध परिवहन की रोकथाम के लिए बार्डर इलाकों में निगरानी रखने के साथ ही चेक पोस्ट से गुजरने वाले वाहनों की सघन जांच-पड़ताल के भी निर्देश दिए है। जिला कलेक्टरों से समन्वय स्थापित कर राजस्व, खाद्य एवं सहकारिता विभाग की आवश्यकतानुसार संयुक्त टीम बनाकर धान के अवैध परिवहन की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्यवाही करने के साथ ही सीमावर्ती इलाकों में निरंतर पुलिस पेट्रोलिंग की व्यवस्था सुनिश्चिित करने के निर्देश दिए है।
डीजीपी ने पुलिस अधीक्षकों को अपने-अपने जिलों में अपराधिक प्रवृत्ति एवं गुंडागर्दी करने वाले लोगों पर कड़ी निगाह रखने के साथ ही शराब के अवैध क्रय-विक्रय, जुआ-सट्टा, नशीले पदार्थों, चैन स्नेचिंग तथा चाकूबाजी की घटनाओं पर पूर्ण नियंत्रण करने तथा इनमें संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
डीजीपी जुनेजा ने विजिबल पुलिसिंग के साथ संपत्ति संबंधी अपराधों को दृष्टिगत रखते हुये रात्रि गस्त एवं पुलिस पेट्रोलिंग की समीक्षा कर पुलिस मोबेेलिटी बढ़ाकर गुण्डे एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने को कहा। उन्होंने पुलिस अधीक्षकों को नववर्ष के आगमन के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में कानून-व्यवस्था बनाये रखते हुये भीड़-भाड़ वाले स्थानों यथा होटल, बाजार, मंदिर या अन्य स्थानों पर पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए हैं।
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications