Raipur: सीएम विष्णुदेव साय नवा सुरुज कवि सम्मेलन में हुए शामिल, कुमार विश्वास और सुरेंद्र दुबे ने बांधा समा
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को राजधानी रायपुर के सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में वीर बाल दिवस के अवसर पर आयोजित नवा सुरुज कवि सम्मेलन में शामिल हुए। सीएम ने छत्तीसगढ़ महतारी और बलिदानी वीर साहिबजादों के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव सहित सभी अतिथियों ने कवि सम्मेलन का आनंद लिया। देश के प्रसिद्ध कवि पद्मश्री डॉ सुरेंद्र दुबे और डॉ कुमार विश्वास की पंक्तियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। कवियों की वीर, श्रृंगार और हास्य रस की कविताओं से पूरा स्टेडियम झूम उठा। कवि सम्मेलन में मनवीर मधुर, गोविंद राठी, सपना शर्मा ने अपनी मौलिक रचनाओं का पाठन किया।
इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरूण साव, विजय शर्मा, केबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, ओ पी चौधरी, विधायक अनुज शर्मा, विधायक खुशवंत साहेब, विधायक अजय चंद्राकर, विधायक धरम लाल कौशिक भी उपस्थित रहे।
ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सिक्खों के 10वें गुरु और खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर 26 दिसंबर को 'वीर बाल दिवस' के रूप में मनाने की घोषणा की थी। इस मौके को यादगार बनाने के लिए संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन और "सामाजिक चेतना मंच" एवं शिवाशा फाउंडेशन ने कवि सम्मेलन नवा सुरुज का आयोजन किया था।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के गरीबों परिवारों के लिए खुशियां लाएगा नया साल, आगामी पांच वर्ष तक मिलेगा मुफ्त चावल












Click it and Unblock the Notifications