'विधानसभा चुनाव में जीत के दावे हुए फेल', अरुण साव ने साधा कांग्रेस पर निशाना
छत्तीसगढ़ डिप्टी सीएम अरुण साव ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले कांग्रेस लगातार 75 पार का दावा कर रही थी। उन्होंने कहा की विधानसभा चुनाव में आपने कांग्रेस के दावों की हालत देख ही ली।
अरुण साव ने कहा, "पिछले लोकसभा चुनाव (2019) में, हमने यहां (छत्तीसगढ़ में) 11 में से नौ सीटें जीती थीं। यह कांग्रेस के (2018) विधानसभा चुनाव (छत्तीसगढ़ में) जीतने के ठीक बाद था। इस बार, हम निश्चित रूप से सभी 11 लोकसभा सीटें (छत्तीसगढ़ में) जीतेंगे।"

उप मुख्यमंत्री अरूण साव आज बेमेतरा और बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के दौरे पर हैं। डिप्टी सीएम आज रायपुर में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बेमेतरा जाएंगे। बेमेतरा में उन्हें साहू समाज युवक-युवती परिचय सम्मेलन और सम्मान समारोह में शामिल होना है।
यह भी देखें: Chhattisgarh News: विभाग आबंटन के बाद CM विष्णुदेव साय से मिले मंत्री, आगामी कामों को लेकर तय किया लक्ष्य
आपको बता दें, हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में भाजपा ने 90 में से 54 सीटों पर जीत दर्ज करके जनादेश पाया है। इस से पहले छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार थी। इस विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर के छत्तीसगढ़ में भाजपा सत्ता में आई।
यह भी देखें: छत्तीसगढ़ में फिर गरमाया हसदेव में पेड़ों की कटाई का मुद्दा, बीजेपी ने साधा कांग्रेस पर निशाना












Click it and Unblock the Notifications