Chhattisgarh News: विभाग आबंटन के बाद CM विष्णुदेव साय से मिले मंत्री, आगामी कामों को लेकर तय किया लक्ष्य

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में कैबिनेट मंत्रियों को उनके विभागों का बंटवारा किया जा चुका है। शनिवार को मंत्रिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर सीएम साय ने मंत्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी पीएम मोदी जी की गारंटी पूरा करने पूरे मनोयोग से जुट जाएं।

cg news
सीएम साय ने मंत्रियों से कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने हम पर भरोसा जताया है। इस भरोसे को पूरा करने के लिए हम सब संकल्पबद्ध होकर कड़ी मेहनत से काम करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि हमारा ध्येय वाक्य है,सुशासन का सूर्याेदय, इसे चरितार्थ करना है। अगले 5 सालों में मोदी जी की तरफ से दी गई सारी गारंटी पूरी करनी है। पूरी पारदर्शिता के साथ आम जनता को इसका फायदा देना है। साय ने आगे कहा कि मोदी जी की गारंटी समाज के सभी वर्गों से संबंधित है ,आपको सुनिश्चित करना है कि उनकी गारंटी का जमीनी क्रियान्वयन बढ़िया तरीके से होता रहे।

इस मौके पर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी मौजूद थे। उनके साथ ही स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा मौजूद थे।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में फिर गरमाया हसदेव में पेड़ों की कटाई का मुद्दा, बीजेपी ने साधा कांग्रेस पर निशाना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+