छत्तीसगढ़ में फिर गरमाया हसदेव में पेड़ों की कटाई का मुद्दा, बीजेपी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से सरगुजा के हसदेव अरण्य में पेड़ो की कटाई का मुद्दा गर्माने लगा है। बीते 5 सालो तक हसदेव के जंगल को नुकसान पहुंचाने के आरोप कांग्रेस सरकार पर लगते रहे,लेकिन भाजपा की सरकार बनने के बाद भी यह विरोध जारी है, सत्ता से बाहर होते ही कांग्रेस ने भी आंदोलकारियों के साथ अपना विरोध शुरू कर दिया है।

इस मामले में छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज पर हसदेव जंगल कटाई पर झूठी राजनीति करने का आरोप लगाते हुवे कहा कि कांग्रेस हसदेव वन में कोयला खदान और पेड़ों की कटाई के नाम पर आदिवासियों एव छत्तीसगढ़ की जनता को गुमराह कर रही है जबकि आदिवासी समाज एवं छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस के चरित्रों को जानती है,इसलिए कांग्रेस को नकार दिया है।
भाजपा प्रवक्ता ने आगे कहा कि कांग्रेस के प्रदेश के टीएस सिंहदेव जब कांग्रेस सरकार में मंत्री थे,तो कहा था कि हसदेव में पेड़ काटने के पहले वह अपने सीने में गोली खाएंगे, पर उसके बाद भी भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री रहते पेड़ो की कटाई जारी रखी थी। कांग्रेस नेताओं ने छत्तीसगढ़ की जनता को विकास एवं बिजली की जरूरत बता कर गुमराह किया।
भाजपा प्रवक्ता ने आगे कहा कि गौर करने वाली बात यह भी है कि 2015 में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी इस आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने खूब राजनीति कर जंगल नहीं कटने देने का झूठा वादा किया था, जबकि खदान का आंवटन इन्ही की कांग्रेस के नेतृत्व वाली केंद्र की यूपीएस सरकार ने 2010 में किया था। आज यही कांग्रेस आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए नौटंकी कर रहे हैं ।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के राज्यपाल हरिचंदन पहुंचे ओड़िशा , शहीदों की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिलc












Click it and Unblock the Notifications