Chhattisgarh: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और प्रधानमंत्री जनमन योजना के कार्यो में तेजी देखी जाएगी। बुधवार को उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मंत्रालय में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा के दौरान अफसरों को इस संबंध में निर्देश दिए हैं।

cg news

शर्मा ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं महात्मा गांधी नरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री जनमन योजना सहित अन्य विभागीय योजनाओं की समीक्षा की। उन्होने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत शामिल महिलाओं के आजीविका संवर्धन कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें Mahadev App: ईडी की चार्जशीट में छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल का नाम, पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कसा तंज

वहीं प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत विशेष पिछडी जनजातियों के आवासो को समय सीमा में पूर्ण करने हेतु ठोस कार्ययोजना बनाने कहा है। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने विभागीय कार्यों में तेजी लाते हुए सभी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुचाने के निर्देश दिए हैं।

इस बैठक में प्रमुख सचिव निहारिका बारिक, भीम सिंह मुख्य कार्यपालन अधिकारी छ.ग. ग्रामीण संड़क विकास अभिकरण, रजत बंसल, आयुक्त महात्मागांधी नरेगा और संचालक प्रधानमंत्री आवास योजना, रोक्तिमा यादव, संचालक पंचायत संचालनालय, पद्मिनी भोई साहू, मिशन संचालक रष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और मिशन संचालक स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), अशोक चौबे, संयुक्त सचिव और अपर आयुक्त मनरेगा, व्ही.पी.तिर्की, अपर विकास आयुक्त समेत कई संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में धान खरीदी जारी, बलरामपुर में अवैध परिवहन रोकने चेकपोस्ट पर बेरियर प्रभारी नियुक्त

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+