छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने CBSE परीक्षाओं में सफल बच्चों को दी बधाई, कही यह बात
Chhattisgarh: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने रविवार को 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने परीक्षा में सफल होने वाले छात्रों को बधाई और शुभकानायें दी हैं।
सीएम विष्णुदेव साय ने अपने आधिकारिक एक्स हेंडल पर लिखा कि सीबीएसई के 10वीं और 12वीं परीक्षा के नतीजे घोषित हुए हैं। यह हर्ष का विषय है कि 12वीं में 87.98 प्रतिशत परीक्षाफल रहा।सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बहुत-बहुत बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। जिन छात्र-छात्राओं के परीक्षा परिणाम उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे वे निराश न हों। कोशिश करते रहें सफलता एक दिन जरूर कदम चूमेगी।

ज्ञात हो कि सोमवार को छत्तीसगढ़ बोर्ड ने भी सीजी बोर्ड 10वीं, 12वीं का परिणाम घोषित कर दिया है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दोपहर 12:30 बजे एक पत्रकार वार्ता लेकर सीजी 10वीं,12वीं परीक्षा परिणामों की घोषणा की है। सीजीबीएसई 10वीं, 12वीं परिणाम 2024 बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर देखे जा सकते है।
छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा में छात्राओं ने बाजी मार ली है। 12वीं में शीर्ष 5 बच्चों में चार लड़कियां और एक बालक है। छत्तीसगढ़ बोर्ड द्वारा आयोजित 12वीं की परीक्षा में महासमुंद की महक अग्रवाल ने टॉप किया है। उन्हें 500 अंकों में 487 अंक मिले हैं. प्रतिशत की बात करें तो उसे 97.40 % अंक मिले हैं।
यह भी पढ़ें आदिवासियों से बड़ा हिंदू कोई नहीं, यह बताने में जुटी है BJP, छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने संभाला मोर्चाs












Click it and Unblock the Notifications