Chhattisgarh: जनचौपाल में अफसरों पर भड़के सीएम, मुख्य सचिव को दिये जांच के निर्देश, 8 दिन में मांगी रिपोर्ट

bhent mulakat khujji मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट मुलाकात अभियान के दौरान खुज्जी विधानसभा के ग्राम चिल्हाटी पहुंचे। यहां जनचौपाल में अचानक सीएम अफसरों पर नाराज हुए। उनकी नाराजगी का करण तेंदूपत्ता संग्राहकों का भुगतान से जुड़ा था। जिसके बाद सीएम ने डीएफओ और कर्मचारियों को तुरंत जांच करने के निर्देश दिए। चिल्हाटी में जनप्रतिनिधियों ने मौली की माला पहनाकर और पुष्पगुच्छ के साथ स्वागत किया।

मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना का मिल रहा लाभ

मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना का मिल रहा लाभ

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर भेंट-मुलाकात की शुरूआत की। उन्होंने भेंट-मुलाकात में उपस्थित ग्रामीणों से शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की मैदानी स्थिति की जानकारी ली। ग्रामणों ने बताया कि उन्हें वनाधिकार पट्टा मिला है और अब वे सभी खेती कर धान बेच रहे हैं। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना की भी जानकारी ली। मुख्यमंत्री को कुशल राम साहू और कुशवता तारम ने बताया कि उन्हें मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभ मिला है। मुफ्त में इलाज हो रहा है। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से युवा मितान क्लब के गतिविधियों की जानकारी ली।

महिला समुह ने बेचा 2 लाख का वर्मी कम्पोस्ट

महिला समुह ने बेचा 2 लाख का वर्मी कम्पोस्ट

खुर्सीटिकुल निवासी सुनीता उइके ने बताया कि उनके समूह ने 2 लाख 10 हजार का वर्मी कम्पोस्ट बेचा है। मुर्गीपालन से तीन लाख रुपये की आय हुई है। बटेर भी पाल रही हूं। मुख्यमंत्री ने पूछा, अब सास ज्यादा प्यार करती होंगी। सुनीता ने हामी भरते हुए कहा कि आपके योजना से महिलाएं बहुत खुश हैं। मुख्यमंत्री की फरमाइश पर पहटिया ने मधुर गीत भी सुनाया। किसान भूषण गायकवाड़ ने कहा कि खाद महंगा हो गया है। जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इसलिए ही जैविक खाद पर जोर दे रहे।

खुज्जी विधानसभा में विकास कार्यों की दी सौगात

खुज्जी विधानसभा में विकास कार्यों की दी सौगात

खुज्जी विधानसभा के ग्राम चिल्हाटी में मुख्यमंत्री ने चिल्हाटी और इस क्षेत्र के विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं की। उन्होंने चिल्हाटी में कॉलेज और सहकारी बैंक की शाखा खोलने, बूढ़ीबंजारी से मक्के आश्रम तक पुल पुलिया सहित मार्ग का निर्माण, गोंदानाला जलाशय का जीर्णाेद्धार और नहर लाइनिंग का कार्य कराने की घोषणा की। इसी तरह उन्होंने आमाटोला में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, ग्राम रेंगाकठेरा और छछानपहरी में उप स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना, ग्राम थुहाडबरी में नदी किनारे पिचिंग का काम कराने, टेकाहर्रा में 33 के.वी. का ट्रांसफॉर्मर लगवाने और टेकाहर्रा से मक्के और टेकाहर्रा से कल्लू बंजारी तक पक्की सड़क के निर्माण की घोषणा की।

तेंदूपत्ता संग्राहकों ने की शिकायत, नहीं मिला पैसा

तेंदूपत्ता संग्राहकों ने की शिकायत, नहीं मिला पैसा

चिल्हाटी में जन चौपाल के दौरान ग्राम झिटिया निवासी चंद्रकला लाडे ने तेंदूपत्ता संग्रहण का पारिश्रमिक नहीं मिलने की शिकायत की उन्होंने बताया कि 620 पूरा तेंदूपत्ता पढ़ाई किया था खाते में कम पैसा आया है। तब सीएम ने कहा यह तो बहुत कम है। इसके बाद संग्राहक गरीबहा ने भी बताया कि मेरे तेंदूपत्ता का पैसा नहीं आया है उसने बताया कि मेरा गांव के 2 लोगों का भुगतान नहीं हुआ है।

भड़के सीएम कार्यक्रम खत्म होते तक बताए, किन गांवो में भुगतान बाकी

भड़के सीएम कार्यक्रम खत्म होते तक बताए, किन गांवो में भुगतान बाकी

मुख्यमंत्री ने डीएफओ पर नाराजगी जताते हुए कहा कि अभी चेक करिए और बताइए किन- किन गांव में तेंदूपत्ता का कितना भुगतान हुआ है। और अभी मंच में हूं, कार्यक्रम के अंत तक जानकारी दीजिए। मुख्यमंत्री का जिन्होंने तेंदूपत्ता तोड़ा है, पर पैसा नहीं आय है इसकी जानकारी दें। उन्होंने कहा जांच होगी और सबको पैसा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने वन विभाग के अधिकारियों पर नाराजगी जताते हुए इसका कारण पूछा।

मुख्य सचिव करेंगे जांच, 8 दिन में देंगे रिपोर्ट

मुख्य सचिव करेंगे जांच, 8 दिन में देंगे रिपोर्ट

जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भेंट-मुलाकात के दौरान वे जहां भी गए, वहां तेंदूपत्ता संग्राहकों को उनके पारिश्रमिक की पूरी राशि मिली है। खुज्जी विधानसभा के ग्राम चिल्हाटी में इस प्रकार की पहली शिकायत मिली है। उन्होंने कहा कि यह गरीबों से जुड़ा मामला है। इसकी जांच मुख्य सचिव करेंगे, यहां कुछ लोगों को आंशिक भुगतान किया गया है, जबकि कुछ लोगों को राशि नहीं मिली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आठ दिनों में जांच कर इसकी रिपोर्ट दी जाए। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि जिन संग्राहकों को कम राशि मिली है या राशि अप्राप्त है, ऐसे संग्राहक अपने आवेदन दें।

यह भी पढ़ें,, Bhent Mulakat में सीएम भूपेश पहुंचे खुज्जी विधानसभा, कहा, कोरोना काल मे 'न्याय योजना' बनी किसानों का सहारा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+