Chhattisgarh: CM भूपेश ने अवैध कार्यों पर रोक लगाने के दिये निर्देश, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी रीपा की पहचान
राजनांदगांव जिले के सरकारी अफसरों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज समीक्षा बैठक के दौरान सख्त निर्देश देते हुए कहा डोंगरगढ़ में अन्य राज्यों के पर्यटक आते हैं। इसलिए डोंगरगढ़ को साफ सुथरा रखना है। यहां अवैध कार्यों पर पाबंदी लगाएं। धार्मिक पर्यटन स्थल होने के कारण यह हमारी पर्यटन व्यवस्था को प्रदर्शित करता है। राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों के माध्यम से सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाता है। मुख्यमंत्री ने इसके पश्चात डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में करोड़ो रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी।

रीपा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलानी है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डोंगरगढ़ स्थित सर्किट हाउस में अधिकारियों की समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि जिले में सी मार्ट की शुरुआत की गई है। बाजार में मांग के अनुसार वस्तु का उत्पादन समूह से कराया जाए। इसके लिए स्व सहायता समूह को प्रोत्साहित करें। गौठान में जो नहीं हो रहा है वह रीपा में कराएं। रीपा अलग तरह की योजना है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इसकी पहचान बनानी है। मुख्यमंत्री ने दंतेवाड़ा का उदाहरण देते हुए कहा कि चार डेनेक्स सेंटर संचालित हैं। उन्हें अच्छा मार्केट मिल रहा है। ढेकी का चावल फेमस हो रहा है। ऐसे प्रोडक्ट को बढ़ावा दिया जाए। तो निश्चित तौर पर उन समूहों को लाभ मिलेगा।

राजीव युवा मितान क्लब के युवाओं को दे ट्रेनिंग: सीएम
मुख्यमंत्री ने राजीव युवा मितान क्लब के माध्यम से शासकीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार की बात कही, उन्होंने कहा कि इसके लिए युवाओं को इसकी ट्रेनिंग दी जाए। जिससे वे लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित कर सकें। डोंगरगढ़ क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग अवैध, शराब बिक्री पर रोक लगाने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा हमने खराब सड़कों को जल्द से जल्द ठीक कराने, पट्टा वितरण, आत्मानंद स्कूल संचालन, शिक्षकों की व्यवस्था जैसे कई योजनाओं का लाभ आम जनता को दिलाने के निर्देश दिए। सीमावर्ती राज्यों से धान न आये इसके लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। RSS Chief Mohan Bhagwat के बयान पर CM भूपेश ने किया पलटवार, कहा, डॉ.रमन से पूछे 15 साल में कितने चर्च बने
सीएम ने सीएम मार्ट का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने आज डोंगरगढ़ में सी मार्ट का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री के समक्ष महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग एवं आदिम जाति कल्याण विभाग ने अपने विभाग की जरूरत के लिए 60 हजार की खरीददारी की। इसे पूजा सामग्रियों के लिए खास तौर पर खोला गया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां माता बम्बलेश्वरी जी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को कई प्रकार के अच्छे सामानों की खरीदारी करने का अवसर मिलेगा। यहां सी मार्ट में माता की चुनरी, प्रसाद ,पूजन सामग्री ,मां बमलेश्वरी की फोटो, सहित छत्तीसगढ़ी व्यंजनों, आचार, पापड़, बड़ी सहित परंपरागत छत्तीसगढ़ी उत्पाद का स्टॉक रखा गया है।
46 करोड़ 56 लाख में संवरेगा का डोंगरगढ़ विधानसभा
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान रेस्ट हाऊस डोंगरगढ़ में डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए 46 करोड़ 56 लाख 44 हजार रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर करोड़ो रुपए की लागत के कार्यों की सौगात दी। इसमें 35 करोड़ 69 लाख 42 हजार रूपए के 44 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 10 करोड़ 87 लाख रूपए के 8 विकास कार्यों का लोकार्पण किया।
इन कार्यों का सीएम ने किया भमिपूजन
उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड राजनांदगांव अंतर्गत 23 करोड़ 47 लाख 37 हजार रूपए के 27 कार्य, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन संभाग राजनांदगांव अंतर्गत 7 करोड़ 3 लाख 19 हजार रूपए के 2 कार्य, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग राजनांदगांव अंतर्गत 31 लाख 23 हजार रूप्ए के 2 कार्य, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी राजनांदगांव अंतर्गत 70 लाख रूपए के 1 कार्य, कार्यपालन अभियंता परियोजना क्रियान्वयन इकाई क्रमांक 1 राजनांदगांव अंतर्गत 4 करोड़ 40 हजार रूपए के 11 कार्य एवं जनपद पंचायत डोंगरगढ़ अंतर्गत 17 लाख 23 हजार रूपए के 1 कार्य का भूमिपूजन किया।
इन कार्यों का सीएम ने किया लोकार्पण
इसी तरह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी राजनांदगांव अंतर्गत 99 लाख 28 हजार रूपए के 2 कार्य, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग राजनांदगांव अंतर्गत 6 लाख 61 हजार रूपए अंतर्गत 1 कार्य, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद डोंगरगढ़ अंतर्गत 11 लाख रूपए के 1 कार्य, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद डोंगरगढ़ अंतर्गत 15
लाख 35 हजार रूपए के 1 कार्य, जनपद पंचायत डोंगरगढ़ अंतर्गत 5 लाख 20 हजार रूपए अंतर्गत 1 कार्य एवं कार्यपालन अभियंता सेतु निर्माण लोक निर्माण विभाग दुर्ग अंतर्गत 9 करोड़ 49 लाख 58 हजार रूपए के 2 कार्य का लोकार्पण किया।












Click it and Unblock the Notifications