RSS Chief Mohan Bhagwat के बयान पर CM भूपेश ने किया पलटवार, कहा, डॉ.रमन से पूछे 15 साल में कितने चर्च बने
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत अपने तीन दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में मोहन भागवत ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके साथ ही वीर क्रांतिकारी बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित जनजाति गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने धर्मांतरण को लेकर राज्य सरकार पर हमला बोला। वही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी RSS प्रमुख के इस बयान पर पलटवार किया।

डॉ रमन सिंह से पूछे उस दौरान कितने चर्च बने: सीएम
भिलाई में आयोजित जिला कांग्रेस कमेटी की नवीन राजीव भवन के शिलान्यास समारोह में पहुंचे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंचालक मोहन भागवत के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि मोहन भागवत जी छत्तीसगढ़ आए हैं। उनका स्वागत है, लेकिन छत्तीसगढ़ में 15 सालों में जितने धर्मांतरण हुए उनका हिसाब व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह से मांग सकते हैं, सबसे अधिक चर्च उस कार्यकाल में बने हैं। उन्होंने कहा कि अगर उनके पास में आंकड़े नहीं है, तो मैं देने के लिए तैयार हूं। सीएम ने कहा कि जब धर्मांतरण होता है तब कहीं चर्च बनते हैं। इसलिए पूर्व मुख्यमंत्री के कार्यकाल में जहां-जहां चर्च बने हैं। वहां तेजी से धर्मांतरण उस दौरान हुआ है।

ठगने वाली दुनिया से बचना है: मोहन भागवत
RSS प्रमुख डॉक्टर मोहन भागवत जशपुर में जनजाति गौरव दिवस कार्यक्रम में सभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने अपने भाषण में धर्मांतरण पर रोक लगाने और धर्म संस्कृति और समाज पर गर्व करने की बात कहीं। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में भोले भाले, आदिवासी निवास करते है। हमारे भोलेपन का लाभ उठाकर ठगने वाली दुनिया से बचना है। उन्होंने कहा कि हम अगर मजबूत हैं तो कोई हमारा कुछ नहीं कर सकता।

हिडन एजेंडे पर काम करती है RSS: मरकाम
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने भी मोहन भागवत के छत्तीसगढ़ प्रवास को लेकर निशाना साधा उन्होने कहा की मोहन भागवत जी का छत्तीसगढ़ में स्वागत है। लेकिन वे सामाजिक सौहार्द ना बिगाड़े, बीजेपी और आरएसएस का हिडन एजेंडा होता है, फुट डालो और राज करो। मोहन भागवत के आने से कोई परहेज नहीं है। मगर वो जब छत्तीसगढ़ आते हैं, एक शंका बनी रहती हैं। जब-जब चुनाव नजदीक आता है, उन राज्यो का दौरा करके अपने एजेंडे में काम करते है। बीजेपी और आरएसएस आपस में लड़ाकर वोट का ध्रुवीकरण करना चाहती है।

धर्मांतरण के सबसे अधिक मामले जशपुर जिले में
दरअसल जशपुर जिले में धर्मांतरण के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले और घर वापसी अभियान चलाकर आदिवासियों को धर्मांतरण से वापस हिन्दू धर्म में लाने वाले दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा का अनावरण संघ प्रमुख द्वारा किया गया। जशपुर क्षेत्र में लगातार धर्मांतरण के मामले सामने आते रहें हैं । इसके अलावा कुनकुरी में कई चर्चो का निर्माण भी हो चुका है। RSS प्रमुख मोहन भागवत के साथ पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव समेत छत्तीसगढ़ के सभी भाजपा नेता मौजूद थे। वहीं 9 साल बाद दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इसके अलावा आज संघ प्रमुख मोहन भागवत अंबिकापुर में पथ संचलन कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें,, Jashpur: RSS प्रमुख मोहन भागवत ने जूदेव की प्रतिमा का किया आवरण, घर वापसी अभियान को किया याद












Click it and Unblock the Notifications