छत्तीसगढ़ में आज होगा मंत्रिमंडल का विस्तार, 9 मंत्री लेंगे शपथ, CM विष्णुदेव ने की नामों की घोषणा
Chhattisgarh Cabinet Minister Oath Ceremony: छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनने के बाद अब मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है। मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हुआ था। लेकिन अब सीएम विष्णु देव साय ने लंबे इंतजार को खत्म कर दिया है।
सीएम ने कहा कि शुक्रवार को 9 मंत्री शपथ लेंगे। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सभी मंत्रियों के नामों की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि सुबह 11:45 बजे मंत्री पद के लिए राजभवन में शपथ ग्रहण होगा।

इन नामों पर लगी मुहर
जिन मंत्रियों को शपथ दिलाया जाएगा, उनमें बृजमोहन अग्रवाल, रामविचार नेताम, केदार कश्यप, दयाल दास बघेल, श्याम बिहारी जायसवाल, लखन लाल देवांगन, ओपी चौधरी, लक्ष्मी राजवाड़े, टंकराम वर्मा शामिल हैं।
Recommended Video
शपथ ग्रहण के बाद जल्द ही विभागों का होगा बंटवारा
इन मंत्रियों के नामों का ऐलान करते हुए सीएम विष्णुदेव के मुताबिक शपथ ग्रहण कार्यक्रम आज दोपहर 11:45 बजे राजभवन में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद जल्द ही विभागों का बंटवारा किया जाएगा। जिन मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी उनमें 4 ओबीसी, 2 सामान्य, 2 एसटी और एक एससी वर्ग से आते हैं।
13 मंत्रियों के शामिल होने की थी चर्चा
इससे पहले भी चर्चा थी कि सीएम विष्णुदेव अपने मंत्रिमंडल का विस्तार विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले कर सकते हैं। सीएम विष्णुदेव दिल्ली में पार्टी हाईकमान से मंत्रिमंडल को लेकर चर्चा की थी। पहले चर्चा थी कि मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत 13 मंत्री हो सकते हैं।
मंत्रिमंडल विस्तार में देरी पर क्या बोले थे डिप्टी सीएम
मंत्रिमडल विस्तार में देरी पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा था कि यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है, उनका अपना फैसला है और मैं सोचता हूं कि शीघ्र ही वह मंत्रिमंडल का ऐलान करने वाले हैं।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: विष्णुदेव सरकार की पहली नियुक्तियां, सेक्रेटरी बनाए गए IAS पी. दयानंद, 3 अफसर OSD तय












Click it and Unblock the Notifications