छत्तीसगढ़: विष्णुदेव सरकार की पहली नियुक्तियां, सेक्रेटरी बनाए गए IAS पी. दयानंद, 3 अफसर OSD तय

Chhattisgarh Government News: छत्तसीगढ़ में भाजपा सरकार में पहली प्रशासनिक नियुक्तियों के आदेश जारी कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निजी सचिव के तौर पर आईएएस पी. दयानंद को नियुक्त किया गया है, जबकि 3 अफसरों को ओएसडी बनाया गया है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सेक्रेटरी तय हो गए हैं। आईएएस पी. दयानंद को सेक्रेटरी बनाया गया है। इस संबंध में आदेश जारी हो गए हैं।

chhattisgarh CM

इसी के साथ सीएम के ओएसडी भी तय हो चुके हैं। इस संबंध में राज्य शासन की ओर से पोस्टिंग आदेश जारी हो गया है। आदेश के मुताबिक डॉ. सुभाष सिंह, उमेश अग्रवाल, रविकांत मिश्रा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नए ओएसडी होंगे। दीपक अंधारे और गणेश अंधारे को निज सहायक बनाया गया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निजी सचिव पी. दयानंद को चिकित्सा शिक्षा सेवा विभाग का अतिरिक्त सचिव की भी जिम्मेदारी दी गई है। इस संबंध में मंगलवार को सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। अब अनुमान लगाया जा रहा है कि सरकार की ओर से अन्य विभागों में नए अधिकारियों की नियुक्तियां की जा सकती है।

जानें कौन हैं सीएम के सेक्रेटरी पी. दयानंद

पी. दयानंद भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। वो छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग की मुख्य पदाधिकारी की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। 2006 बैच के अफसर पी. दयानंद साल 2018 में रमन सरकार के वक्त बिलासपुर कलेक्टर रह चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+