छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की पहल, बोर्ड परीक्षार्थियों का भय दूर करने शुरू की हेल्पलाइन

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी परीक्षाओं में परीक्षार्थियों के परीक्षा संबंधी भय और तनाव को दूर करने के लिए 22 फरवरी से 22 मार्च तक हेल्पलाइन का संचालक किया जा रहा है। तीन दिनों में हेल्पलाइन पर प्राप्त 208 फोन कॉल का निराकरण किया जा चुका है। हेल्पलाइन में स्थापित टोल फ्री नंबर-18002334363 पर शनिवार को 70 फोन काल प्राप्त हुए। इसी प्रकार 22 फरवरी को 61 फोन कॉल और 23 फरवरी को 77 फोन कॉल प्राप्त हुए, जिनका निराकरण विषय विशेषज्ञ, मनोचिकित्सक और मंडल के अधिकारियों द्वारा करते हुए परामर्श दिया गया।

cg news

हेल्पलाइन में शनिवार को भौतिक शास्त्र विषय के विषय विशेषज्ञ कुमकुम झा ने भौतिक शास्त्र विषय के परीक्षाओं के तैयारी के संबंध में विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान किया। मनोचिकित्सक डॉ. मोनिका साहू द्वारा परीक्षा तनाव संबंधी समस्याओं का निराकरण किया गया। हेल्पलाइन में प्रदेश के विभिन्न जिलो के विद्यार्थियों द्वारा कॉल कर परीक्षा तैयारी संबंधी प्रश्न पूंछे गए। सोमवार 26 फरवरी को रसायन शास्त्र विषय के विषय विशेषज्ञ नम्रता तिवारी और शैक्षिक अभिप्रेरक नागेन्द्र दुबे विद्यार्थियों की समस्याओं के निराकरण के लिए हेल्पलाईन में उपस्थित रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हाई स्कूल, हायर सेकण्डरी, हायर सेकेण्डरी व्यावसायिक परीक्षाओं के संदर्भ में परीक्षा प्रारंभ होने के पूर्व यह हेल्पलाइन प्रारंभ की गई है। विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावक प्रातः 10 से शाम 5 बजे तक हेल्पलाइन में मंडल के टोल फ्री नंबर-18002334363 पर अपनी समस्याओं का समाधन कर सकते हैं। रविवार और अवकाश को छोड़कर हेल्पलाइन में मनोचिकित्सक, मनोवैज्ञानिक, शैक्षिक अभिप्रेरक विषय विशेषज्ञ एवं मंडल के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

यह भी पढ़ें CG: विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ संकल्प यात्रा, सीएम विष्णुदेव साय ने पीएम मोदी का जताया आभार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+