CG: विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ संकल्प यात्रा, सीएम विष्णुदेव साय ने पीएम मोदी का जताया आभार

Chhattisgarh News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 'विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ संकल्प यात्रा' कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ में 34,427 करोड़ रूपए की 10 विकास परियोजनाओं का डिजिटल माध्यम से लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस कार्यक्रम के दौरान राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री जी छत्तीसगढ़ को 34 हजार 427 करोड़ रुपए की 10 परियोजनाओं का सौगात दे रहे हैं। मैं छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से आपके प्रति आभार प्रगट करता हूँ। आपका स्नेह और अनुग्रह हमेशा हमारे ऊपर रहता है।

vishnudev 600

सीएम साय ने अपने उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने आपकी गारंटी पर भरोसा किय। आपकी गारंटी के सारे कामों को पूरा करने के लिए हम अग्रसर हुए हैं। 18 लाख से अधिक आवास स्वीकृत हुए हैं। 3716 करोड़ रुपए की दो साल की बोनस राशि किसानों को दी है। साथ ही 3100 रुपए धान की कीमत देने का वायदा था इसे पूरा किया। विवाहित महिलाओं को साल का बारह हजार रुपए देने का वायदा पूरा करने का निर्णय भी हमने लिया है। विकसित भारत में हम विकसित छत्तीसगढ़ बनाने हम तत्पर हैं।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा आरंभ हुई। इसमें प्रदेश के बड़ी संख्या में लोग आये। हमारे छत्तीसगढ़ में जो पांच विशेष पिछड़ी जनजाति हैं इनके लिए 15 हजार आवास स्वीकृत हुए हैं। इनके बसाहट के लिए आवागमन की सुविधा हो, इसके लिए सड़कों स्वीकृति हुई है। इस योजना में पीवीजीटी लोगों के 366 बसाहटों में रोड पहुंचेगा।

सीएम साय ने पीएम मोदी से कहा कि मैं आपका बहुत आभार प्रगट करता हूँ कि आपने विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों को संबल प्रदान किया है। लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य पूरा करने की दिशा में हम काम कर रहे हैं। आपके द्वारा किये गये लोकार्पण शिलान्यास से राज्य की अधोसंरचना को मजबूती मिलेगी और प्रदेश के लिए विकास के नये युग का सूत्रपात होगा। आपके द्वारा दिये गये स्नेह और उदारता के लिए मैं आपके लिए आभार प्रगट करता हूँ।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ को मिला ग्रीन एनर्जी अवार्ड 2024, सीएम साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+