Chhattisgarh: भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय का चुनावी अभियान जारी, कोरबा की महिला कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह
Korba: भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और लोकसभा प्रत्याशी सरोज पांडेय ने शनिवार को जिला कोरबा के बालको मंडल की महिला मोर्चा सम्मेलन में हिस्सा लिया। इस बैठक में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

सरोज पांडेय ने कहा कि महिला मोर्चा के कार्य हर चुनाव में अहम होता है, लिहाजा लोकसभा चुनाव में भी घर-घर महिलाओं तक पहुंचने की कोशिश महिला मोर्चा की होगी। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं को प्राथमिकता देकर पीएम आवास, शौचालय, उज्ज्वला योजना, महतारी वंदन योजना जैसी अनेक योजनाएं चलाई है।
भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय ने महिला कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि हम महिलाएं मोदी के लिए कुछ दिन समय निकालें और घर-घर पहुंचे। वहीं भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री विभा अवस्थी ने कहा कि सरोज छत्तीसगढ़ की बेटी हैं और बेटी जहां खड़ी हो जाती है वही उनका घर बन जाता है।
विभा अवस्थी ने आगे कहा कि आज बेटी को स्थापित करने की बारी है। कोरबा लोकसभा की हर महिला सरोज पांडेय है, इसी सोच के साथ हमें लोकसभा चुनाव में उतरना है। महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अर्चना रुनिजा ने बैठक में अपने उद्बोधन के दौरान कहा कि सरोज पांडेय ऐसी नेत्री है जो एक बूथ स्तर के भी कार्यकर्ता से सीधे बात करती हैं। हम सभी महिला मोर्चा की कार्यकर्ता बेहद उत्साहित है।
भाजपा महिला मोर्चा की इस इस बैठक में कमल रंगोली प्रतियोगिता के विजेताओं की पुरस्कृत भी किया गया। अंत में महिला कार्यकर्ताओं के आग्रह पर सरोज पांडेय ने लोकगीत करमा व फाग गीतों पर सामूहिक नृत्य भी किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष डा राजीव सिंह, मंदाकिनी त्रिपाठी, सरिता मिश्रा, शिवबालक तोमर, लोकेश चौहान व हितानंद अग्रवाल सहित बड़ी तादाद में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें Chhattisgarh: कोरबा में BJP का चुनावी अभियान जारी, सरोज पांडेय ने हजारों लोगों को दिलाई सदस्यता












Click it and Unblock the Notifications