Chhattisgarh: कोरबा में BJP का चुनावी अभियान जारी, सरोज पांडेय ने हजारों लोगों को दिलाई सदस्यता
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा की तैयारियां जारी है। रविवार को कोरबा जिले की पाली- विधानसभा अंतर्गत हजारों लोगों ने भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और लोकसभा प्रत्याशी डॉ सरोज पांडेय, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन एवं विधायक धरमलाल कौशिक की उपस्थिति में विधिवत भाजपा प्रवेश किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की योजनाओं से प्रभावित होकर प्रवेश करने वालों में जिला व जनपद पंचायत सदस्य, पार्षदगण, कांग्रेस पदाधिकारी, महिलाएं एवं हजारों की संख्या में लोग शामिल है। सभी को बीजेपी का गमछा पहनाकर सदस्यता दिलाई गई। भाजपा प्रवेश कर उत्साहित कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए इस लोकसभा चुनाव में पाली-तानाखार विधानसभा से बड़ी लीड लेने की बात कही।
डॉ सरोज पांडेय ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में भाजपा प्रवेश के बाद आज हमारे भाजपा परिवार की ताकत इस विधानसभा में दुगनी हो गई है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा विकास की बात करते हैं, इसलिए हम यह चुनाव केवल और केवल विकास की बात पर लड़ने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरबा जिला एवं पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र प्राकृतिक धार्मिक एवं सांस्कृतिक दृष्टिकोण से अपार संभावनाओं से परिपूर्ण है, लेकिन आज भी यह क्षेत्र विकास से कोसों दूर है। पिछले 05 साल कांग्रेस सांसद ने केंद्र सरकार की योजनाओं को यहां आने ही नहीं दिया है, जिसके चलते क्षेत्र का विकास अवरुद्ध रहा।
सरोज पांडेय ने कहा कि हमने बीते दिन मातिन दाई मंदिर में लगभग 97 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया है, यह मात्र पहली कड़ी है आगे उस मंदिर को भव्य बनाने के लिए करोड़ो के कार्य किये जाएंगें। साथ ही पाली महोत्सव की तर्ज पर तुमान महोत्सव भी मनाया जाएगा। चैतुरगढ़ का भी विकास करना हमारी जिम्मेदारी है। यहाँ की जनता के समर्थन से निश्चित ही हम पाली-तानाखार विधानसभा को विकसित करने जा रहे है। उन्होंने कहा कि पिछले 5 साल कांग्रेस की सरकार ने केवल वादा खिलाफी किया, जबकि हमारी भाजपा की राज्य सरकार ने मजह 03 महीनों के भीतर मोदी की गारंटी पूरी की है। मोदी जी ने महिलाओं को ध्यान में रखकर लखपति दीदी, ड्रोन दीदी जैसी योजनाएं शुरू की है।












Click it and Unblock the Notifications