CG: जो टोपी पहनने बेताब थे, उन्हें शिव का अवतार बनने की इच्छा हो रही हैं, नितिन नबीन ने खड़गे पर कसा तंज
Chhattisgarh: भाजपा के छत्तीसगढ़ प्रभारी नितिन नबीन ने कोरबा में आयोजित संवाददाता सम्मलेन को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में आज जो वातावरण है कहीं ना कहीं आज मोदी मय वातावरण दिख रहा है आज पूरे वातावरण में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के काम और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी लोगों की जुबान पर हैं।
नितिन नबीन ने कहा कि पहली बार छत्तीसगढ़ पूरी तरह से कीर्तिमान रचेगा और छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटें कमल के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झोली में जाएगी। आज छत्तीसगढ़ के सभी लोकसभा क्षेत्र में हमने भ्रमण किया है और सभी जगहों में हम मजबूत हैं और जिस प्रकार से माहौल है,उसे देखकर लग रहा है कि जिस तरह से हमें 2023 के विधानसभा चुनाव में जो समर्थन मिला, उससे और अधिक इस बार भी भारतीय जनता पार्टी को समर्थन मिल रहा है।

भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने प्रदेश की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि जिस प्रकार से यहां भ्रष्टाचार हुए हैं यहां के लोगों के जहन में अभी भी है। जिस प्रकार से कांग्रेस और चरण दास महंत और उनके जो समर्थक है,वह भी कहीं ना कहीं भ्रष्टाचार में संयुक्त पाए गए हैं। वे सब करप्शन में भूपेश बघेल के शागिर्द बने रहे चाहे शिव डहरिया हो या फिर चरणदास महंत हो। इन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग एवं अभद्र टिप्पणियां की है। आज जनता उनको जवाब देने के लिए खड़ी है चाहे जांजगीर लोकसभा क्षेत्र हो या फिर कोरबा जनता उन्हें जवाब देने के लिए तैयार है।
भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने सवाल करते हुए कहा कि यह कांग्रेसी नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को क्यों लाठी मारना चाहते हैं? क्यों उनके लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करते हैं? क्योंकि कांग्रेस को डर है कि मोदी ने जो जनता की सेवा की है और कांग्रेस के भ्रष्टाचार पर चोट किया है, इसलिए कांग्रेस को डर है। मोदी ने महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ दिया है, इसलिए कांग्रेस को डर है। मोदी ने किसानों को दो वर्षों का बकाया बोनस दिया है। मोदी ने छत्तीसगढ़ राज्य को ट्राइबल मुख्यमंत्री दिया है। मोदी जी को लाठी मारने का जो सपना है, उसका जवाब जनता अपने वोट की चोट से आपको देगी। कांग्रेस के लोग कहीं न कहीं अनर्गल बयानबाज़ी कर रहे है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी को चुनौती देते हुए कहा कि हमारे भाजपा कार्यकर्ता खड़े हैं आप लाठी चलाकर तो देखो जनता हमारे साथ खड़ी हैं अपने वोट की चोट से आपको जवाब देगी। कहीं ऐसा न हो आप जमानत जब्त होने की स्थिति में न आ जाए।
यह भी पढ़ें Chhattisgarh: मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिया भगवान राम और शिव पर विवादित बयान, बीजेपी ने कसा तंज
भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि भूपेश बघेल की सीट बच रही हैं क्या? दावा कर सकते हैं। महंत जी की लाठी ने डबल प्रहार किया है,जो खेल खेला है। जनता तो उसका जवाब दे रही है और महंत ने भूपेश बघेल से अपनी पुरानी दुश्मनी का हिसाब कर लिया है। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जिसने सनातन परंपराओं पर चोट पहुंचाई सनातन धर्म का अपमान किया,कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के पुत्र के विरोध में कांग्रेसियों ने कुछ नहीं बोला। आज उनको शिव का अवतार बनने की इच्छा हो रही हैं,उस समय टोपी पहनने बेताब थे। कांग्रेसी नेता राम को हराएंगे बोलते हैं भगवान श्री राम एक परंपरा है भारत की संस्कृति है भारत का संस्कार है। त्रेता में भगवान राम ने रावण को हराया था और इस समय कलयुगी रावणों की हार होगी।
-
पश्चिम बंगाल: रैली से पहले टीएमसी-भाजपा झड़प में आठ लोग घायल, चार गिरफ्तार -
Bengal Election: BJP की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, सुवेंदु अधिकारी 2 सीटों से, कौन-कहां से लड़ रहा चुनाव -
Kerala Election 2026: BJP की पहली लिस्ट जारी, नेमोम से मैदान में राजीव चंद्रशेखर, 47 उम्मीदवारों की लिस्ट -
क्रॉस वोटिंग के लिए 5 करोड़ का ऑफर! राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने BJP पर लगाए खरीद-फरोख्त के आरोप -
भाजपा के तरुण चुघ ने पार्टी कार्यकर्ताओं को 2027 के उत्तराखंड चुनावों के लिए बूथ रणनीतियों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रोत्साहित किया। -
RSS, BJP R&AW को बैन करना चाहता है अमेरिका! क्या है USCIRF? जिसकी रिपोर्ट में दिखी भारत से नफरत -
विधानसभा चुनाव 2027: BJP का उत्तराखंड में मिशन हैट्रिक, राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने बताया जीत का मूल मंत्र -
कुलदीप-वंशिका की शादी में परोसी गई स्पेशल थाली, जानिए कीमत और मेन्यू भी, हरीश रावत ने खास अंदाज में दी बधाई -
Mojtaba Khamenei Health: ईरान में धमाके के बीच फरार हुए मोजतबा खामेनेई, इस देश ने दी शरण -
जीत का जश्न अभी थमा नहीं था कि मिली एक और गुड न्यूज! सूर्या ने फैंस से छिपाई बड़ी बात, एक वीडियो से खुला राज -
आज का सिंह राशिफल 15 मार्च 2026: कार्यक्षेत्र में मिलेगी नई पहचान, रिश्तों में रखें धैर्य -
Gold Rate Today: सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट! ₹2990 सस्ता हुआ गोल्ड, 15 मार्च को क्या है 22K-18K का भाव












Click it and Unblock the Notifications