Chhattisgarh: मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिया भगवान राम और शिव पर विवादित बयान, बीजेपी ने कसा तंज
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ की जांजगीर लोकसभा में मंगलवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भगवान शिव और राम को लेकर विवादित बयान दे दिया। जिसको लेकर अब भारतीय जनता पार्टी हमलावर हो गई है। राज्य के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने खड़गे पर पलटवार किया है।
दरअसल मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस प्रत्याशी शिवकुमार डहरिया के पक्ष में जनसभा कर रहे थे, लेकिन उन्हें अपने ही उनका का नाम तक याद नहीं था। मल्लिकार्जुन खड़गे ने 2 बार अपने डहरिया से उनका नाम पूछा, तब जाकरवह उनका पूरा नाम ले पाए। खड़गे ने कहा कि इनका भी नाम शिव है, ये बराबर में राम का मुकाबला कर सकते हैं, क्योंकि ये शिव हैं, मेरा नाम भी मल्लिकार्जुन है यानी मैं भी शिव हूँ। इस दौरान खड़गे ने ज़िक्र किया कि आंध्र प्रदेश के श्रीशैलम में मल्लिकार्जुन नाम से एक ज्योतिर्लिंग भी है।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने प्रचार किया तेज, सीएम विष्णुदेव साय ने कसा तंज












Click it and Unblock the Notifications