छत्तीसगढ़ भाजपा चुनाव प्रभारी नबीन का दौरा कार्यक्रम तय, लेंगे लगातार बैठके

CHHATTISARH BJP: भाजपा के छत्तीसगढ़ प्रदेश चुनाव प्रभारी और बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन आगामी 4 अप्रैल तक छत्तीसगढ़ के लोकसभा क्षेत्रों के दौरे पर रहेंगे। श्री शनिवार 30 मार्च को राजधानी पहुँचेंगे। लोकसभा क्षेत्रों का प्रवास करके श्री नबीन लोकसभा चुनाव की रणनीति को लेकर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।

cg news

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रभारी नितिन नबीन 30 मार्च को शाम रायपुर पहुँच रहे हैं। यहां पहुँचने के बाद कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में बूथ विजय अभियान समिति, विशेष सम्पर्क (सामाजिक टोली), विशेष सम्पर्क (व्यावसायिक टोली), विधायक प्रवास, लाभार्थी सम्पर्क अभियान आदि विषयों पर चर्चा करेंगे। रात्रि 7 बजे से 8 बजे तक महामंत्री एवं संभाग प्रभारी के साथ बैठक करेंगे। रात 9 बजे से 10 बजे तक क्लस्टर प्रभारी, लोकसभा संयोजक, सहसंयोजक, महामंत्री , अपेक्षित पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी नितिन नबीन 31 मार्च को सुबह साढ़े 10 बजे महासमुंद पहुँचेंगे। यहां दोपहर 12 बजे तक महासमुंद लोकसभा कोर कमेटी, लोकसभा प्रबंध समिति के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद वे महासमुंद जिले के जामगांव में आयोजित महिला सम्मेलन में शामिल होंगे। शाम 5 बजे काँकेर के लिए रवाना होकर साढ़े 7 बजे काँकेर पहुँचेंगे। यहाँ रात 8 बजे से रात साढ़े नौ बजे तक काँकेर लोकसभा कोर कमेटी, लोकसभा प्रबंध समिति की बैठक लेंगे।

भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी श्री नबीन 1 अप्रैल को श्री नबीन सुबह साढ़े 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक काँकेर, भानुप्रतापपुर, सिहावा, अंतागढ़, केशकाल विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद दोपहर एक बजे धमतरी पहुँचेंगे। दोपहर 2 बजे से 5 शाम बजे तक धमतरी, कुरुद, राजिम, बिंद्रानवागढ़ विधानसभा की बैठक लेंगे। शाम 6 बजे धमतरी से कार द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, रायपुर पहुँचेंगे।

भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी श्री नबीन 2 अप्रैल को हेलीकॉप्टर द्वारा सुबह 11 बजे काँकेर पहुँचेंगे और भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग की नामांकन रैली में शामिल होंगे। इसके बाद काँकेर से गुरूर के रास्ते कार द्वारा शाम 4 बजे राजनांदगाँव पहुँचेंगे जहां शाम 7 बजे तक डोंगरगढ़, डोंगरगांव, खुज्जी, मानपुर-मोहला विधानसभा की बैठक लेने के बाद वे रात रायपुर पहुँचेंगे।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रभारी नबीन 3 अप्रैल को कार द्वारा सुबह 11 बजे महासमुंद पहुँचकर भाजपा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी की नामाकंन रैली में शामिल होंगे। इसके बाद श्री नबीन दोपहर ढाई बजे रवाना होकर शाम 4 बजे दुर्ग पहुँचेंगे और दुर्ग लोकसभा कोर कमेटी, लोकसभा प्रबंध समिति की बैठक लेंगे। इसके बाद 7 बजे दुर्ग, दुर्ग ग्रामीण, वैशाली नगर, भिलाई नगर विधानसभा की बैठक करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रभारी श्री नबीन 4 अप्रैल को सुबह साढ़े 10 बजे दुर्ग से कार द्वारा रवाना होकर साढ़े 11 बजे राजनांदगाँव पहुँचेंगे। यहां वह भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडेय की नामांकन रैली में शामिल होंगे। इसके बाद राजनांदगाँव से रवाना होकर नबीन दोपहर 4 बजे रायपुर के प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुँचेंगे और तत्पश्चात वे शाम साढ़े 5 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर भाजपा का हमला, बताया- भ्रष्टाचारियों का सरगना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+