छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर भाजपा का हमला, बताया- भ्रष्टाचारियों का सरगना

Chhattisgarh BJP: भाजपा के छत्तीसगढ़ प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगातार सनातन संस्कृति और हिन्दुत्व का अपमान करके अपने पिता की राह पर चल रहे हैं। श्रीवास्तव ने कहा कि "विष्णु को भ्रष्टाचार का भोग लग रहा" जैसा बयान देकर बघेल न केवल अपनी राजनीतिक कुंठा का प्रदर्शन कर रहे हैं, अपितु सनातन परम्परा के प्रति अपनी घृणा का शर्मनाक प्रदर्शन भी कर रहे हैं।

cg news jpg

बीजेपी प्रदेश महामंत्री श्रीवास्तव ने पूर्व मुख्यमंत्री बघेल के इस बयान की कड़ी भर्त्सना करते हुए कहा कि सनातन संस्कृति और हिन्दुत्व के प्रति विषवमन करके बघेल ने करोड़ों जनता की भावनाओं और आस्था को ठेस पहुँचाने का कृत्य किया है। यही काम अपने जीवनकाल में उनके पिता भी करते रहे और अब उनकी राह पर चलकर पूर्व मुख्यमंत्री हिन्दुत्व की जन आस्था से जुड़े प्रतीकों का अपमान अपनी तयशुदा हार की बौखलाहट में कर रहे हैं। इसके लिए बघेल पूरे प्रदेश की जनता से नि:शर्त माफी मांगें। भाजपा ऐसे अधर्मी बयान की सहन नहीं करेगी।

भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रीवास्तव ने कहा कि भ्रष्टाचार पर बघेल का बयान "सूप बोले तो बोले, चलनी भी बोले, जिसमें बहत्तर छेद" की उक्ति को चरितार्थ करने वाला है। अपने शासनकाल में भ्रष्टाचारियों के सरगना रहे भूपेश बघेल के मुँह से भ्रष्टचार को लेकर बातें बनाना शोभा नहीं देता। श्रीवास्तव ने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसानों, गरीबों, अजा-अजजा वर्ग के लोगों, पिछड़ा वर्ग के लोगों का हक मारने, महादेव एप का घोटाला करके युवाओं के भविष्य को बर्बाद करने और गौधन न्याय योजना तक में घपलेबाजी करके गौमाता को बदनाम करने वाले भूपेश बघेल प्रदेश में भ्रष्टाचार के प्रतीक बन गये हैं।

श्रीवास्तव ने कहा कि भूपेश बघेल पहले प्रदेश को यह बताएँ कि 15 महीनों से जेल में बंद सौम्या चौरसिया के वह क्या आज भी पैरोकार हैं? क्या आज भी वह सौम्या के वकील हैं? बघेल यह भी साफ करें कि अपनी जिस उपसचिव सौम्या की वकालत वह करते रहे हैं, उसे अब तक क्यों जमानत तक के लाले क्यों पड़े हुए हैं?

उन्होंने कहा कि अपने मुख्यमंत्रित्व काल में भ्रष्टाचारियों को बचाने का कृत्य बघेल ने किया है, अपनी उपसचिव सौम्या चौरसिया के भ्रष्टाचार में उनकी कितनी संलिप्तता है, यह प्रदेश को भूपेश बघेल पहले बताएँ।

यह भी पढ़ें Chhattisgarh: होली के बहाने भूपेश बघेल पर बीजेपी ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कार्टून

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+