CG: भाजपा ने पूछा कांग्रेस से सवाल, आपके दिग्गज नेताओं ने केजरीवाल को भ्रष्ट बताया था, तो अब विलाप क्यों
Chhattisgarh News: भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट का मुख्यमंत्रियों की गिरफ्तारी को लेकर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के आरोप को निराधार और मनगढ़ंत बताया है। उन्होंने कहा कि यह वही कांग्रेस पार्टी है, जो अरविंद केजरीवाल के शराब नीति का विरोध करने के लिए बड़ी-बड़ी प्रेस कांफ्रेंस कर रही थी।

किरण सिंहदेव ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन ने बड़े-बड़े बयान दिए थे। जब मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी हुई थी तब भी कहा था कि यह भ्रष्टाचार का मामला है। मनीष सिसोदिया से किसी को सिंपैथी रखने की जरूरत नहीं है, तो अब क्या हुआ कांग्रेस का स्टैंड क्यों बदल गया? क्या इनके बीच कोई सौदा हुआ है? या फिर कोई कोई लेनदेन हुआ है कि जिस बात के लिए जो विरोध करते थे अब उसके समर्थन में राहुल गांधी पोस्ट कर रहे हैं सचिन पायलट को इस चीज का जवाब देना चाहिए। देव ने कहा कि कांग्रेस के तो डीएनए में भ्रष्टाचार रचा-बसा है। आपदा को भी अपने भ्रष्टाचार के लिए अवसर बनाने में कांग्रेस कितनी माहिर है, इसे छत्तीसगढ़ ने पिछले 5 वर्षों के कांग्रेसी कुशासन में देखा-सुना और भोगा है।
गौरतलब है कि कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने शुक्रवार को रायपुर में दावा किया कि 95 फीसदी ऐसे लोगों पर ही ईडी की कार्रवाई हुई है,जिन्होंने भाजपा के खिलाफ आवाज उठाई है। पायलट ने कहा कि केंद्रीय एजेंसियों की मदद से पूरी ताकत के साथ विरोध की आवाज को दबाया जा रहा है, वहीं जब भाजपा की बात मान ली जाती है, तो संबंधित नेता पर कोई कार्रवाई नहीं होती। यह तरीका पूरा देश देख रहा है। आगामी चुनाव में इसका जवाब जनता देगी।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने कसा कांग्रेस पर तंज, कहा- डूबती नाव से लोग जान बचाकर भाग रहे है












Click it and Unblock the Notifications