छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने कसा कांग्रेस पर तंज, कहा- डूबती नाव से लोग जान बचाकर भाग रहे है

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने एक बार फिर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। गुरुवार को रायपुर में भाजपा के प्रदेश कार्यालय में सैकड़ों कांग्रसियों के भाजपा प्रवेश कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि आज किसी मीडिया की खबर पर नजर डालें यही वातावरण दिखता है कि भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का सिलसिला चल पड़ा है। इस बात को समझने की आवश्यकता है कि आखिर यह सिलसिला क्यों चल रहा है?

cg news

अरुण साव ने कहा कि विपक्षी अलग-अलग प्रकार की बाते बोलते हैं, पर वास्तविकता यह है कि पिछले 10 वर्षों में देश की दशा और दिशा जो बदली है यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व से हुआ है। लोगों को लगता है कि दुनिया में भारत का मान, सम्मान और गौरव बढ़ना चाहिए और वह काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी बिना रुके बिना थके , कर रहे हैं। लोगों को लगता है कि उनके सपने सरकार हो रहे हैं ,वह जैसा भारत चाहते थे ,वैसे भारत का निर्माण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कर रहे हैं।

अरुण साव ने कहा कि हर भारतीय कह रहा है कि भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़कर नरेंद्र मोदी जी के हाथ को मजबूत करना है। इसलिए लोग लगातार भारतीय जनता पार्टी में आ रहे हैं। हम सब मिलकर अपने देश को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। छत्तीसगढ़ को आगे बढ़ाने का काम करेंगे आज छत्तीसगढ़ में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, विष्णुदेव साय जी की नेतृत्व में सरकार के 100 दिन पूरे हुए हैं। मोदी जी की एक-एक गारंटी को चुन-चुन का पूरा करने का काम भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार कर रही है।

डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि हिंदुस्तान में रिकॉर्ड होगा कि कोई राज्य सरकार अपने 100 दिनों के कार्यकाल में इतना बड़ा काम कर पाई होगी। 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति, 12 लाख किसानों के खाते में 3,716 करोड रुपए बोनस की राशि डालने का काम और 24 लाख 70 हजार किसानों के खाते में 13,320 करोड़ रूपए अंतर की राशि डालने का काम बीजेपी की सरकार ने किया है। तेंदूपत्ता संग्रहको को 4000 की जगह 5500 प्रति मानक बोरा देने का काम भाजपा की सरकार ने किया है। महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश के 70 लाख माता एवं बहनों के खातों में 1,000 रूपए देने की शुरुआत भाजपा की सरकार में कर दी है। यह सब केवल 100 दिनों में हुए हैं छत्तीसगढ़ में उत्साह बढ़ रहा है। छत्तीसगढ़ महतारी का वंदन हो अभिनंदन हो और गौरव बढ़े इस दिशा में विष्णु देव साय जी की सरकार काम कर रही है।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सीमा पर पुलिस नक्सल मुठभेड़, जवानों ने मार गिराए 36 लाख इनाम के 4 माओवादी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+