छत्तीसगढ़ः हाथ-पैर बांधकर पति-पत्नी को जिंदा जलाया, दम घुटने से एक साल के बच्चे की भी मौत
भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पति-पत्नी को जिंदा जला दिया गया तो वहीं दम घुटने से एक साल के बच्चे की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पति-पत्नी के शव बंधे हुए मिले हैं। यह घटना भिलाई शहर के पारिजात इंटरनेशनल कॉलोनी का है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।

बताया जा रहा है कि यह घटना सोमवार देर रात की है। ऐसा कहा जा रहा है कि घटना को अंजाम देने से पहले हत्यारोपियों ने पहले पति-पत्नी के हाथ और पैर रस्सी से बांध दिए और मुंह में भी कपड़ा ठूंस दिया था फिर दोनों को जिंदा जला दिया गया। वारदात के दौरान दंपति का एक बच्चा भी था। आग के कारण कमरे में धुंआ फैल गया। आग और धुंए के कारण बच्चे का दम घुट गया और उसकी भी मौत हो गई।
मंगलवार की सुबह पड़ोसियों को घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर पुलिस को पति और पत्नी की जली हुई लाश मिली। बच्चे के शव को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वारदात का मुख्य कारण अभी सामने नहीं आई हैं।
यह भी पढ़ेंः छत्तीसगढ सरकार का बड़ा फैसला, युवाओं को सरकारी नौकरी में मिलेगी 5 साल की छूट












Click it and Unblock the Notifications